Begin typing your search above and press return to search.

Balakrishna-Anjali Video: इस मशहूर एक्टर ने इवेंट में एक्ट्रेस को दिया जोरदार धक्का, वीडियो देख भड़के लोग बोले- बेवकूफ है, ये घटिया...

Balakrishna-Anjali Video: इस मशहूर एक्टर का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं।

Balakrishna-Anjali Video: इस मशहूर एक्टर ने इवेंट में एक्ट्रेस को दिया जोरदार धक्का, वीडियो देख भड़के लोग बोले- बेवकूफ है, ये घटिया...
X
By Gopal Rao

Balakrishna-Anjali Video: मुंबई। तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण एक जाने माने अभिनेता हैं। अब तक के करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। अपनी फिल्में के अलावा नंदमुरी सोशल मीडिया भी खूब छाए रहते हैं। इसी बीच अब नंदमुरी बालकृष्ण का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इस वीडियो में नंदमुरी एक इवेंट में हैं और उन्होंने अचानक ही स्टेज पर एक्ट्रेस को धक्का मार दिया। वो एक्ट्रेस गिरते-गिरते बची। ये वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, नंदमुरी बालकृष्ण का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो बुधवार शाम का 'गैंग ऑफ गोदावरी' के इवेंट का है। इस प्री-रिलीज इवेंट में फिल्म की एक्ट्रेस अंजलि, नेहा शेट्टी और बाकी स्टारकास्ट के साथ नंदमुरी भी शामिल हुए थे। इस दौरान वीडियो में आप देख सकते हैं कि नंदमुरी स्टेज पर आते हैं और वो नेहा शेट्टी को जगह बनाने के लिए कहते हैं। अंजलि साड़ी की वजह से थोड़ा धीरे से खिसक रही होती हैं। लेकिन तभी नंदमुरी बिना कुछ बोले ही अचानक अंजलि को धक्का दे दिया। उनका ये बर्ताव देखकर सभी हैरान रह जाते हैं। देखिए वीडियो...

बता दें कि नंदमुरी की इस हरकत से पहले जहां अंजलि शॉक्ड होती हैं, वहीं, इवेंट को ध्यान में रखते हुए जोर-जोर से हंसने लग जाती हैं। लेकिन धक्के की वजह से उनका पूरा बैलेंस बिगड़ जाता है तभी नेहा उनका हाथ पकड़ लेती हैं और वो गिरने से बच जाती हैं। इसके बाद नंदमुरी बालकृष्ण भी दोनों एक्ट्रेस से कुछ कहते नजर आते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर लोग नंदमुरी को भला बुरा सुना रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, 'एक टैलेंटेड एक्ट्रेस को बुरी तरह से ट्रीट किया गया।' एक लिखता है- 'एक घटिया एक्टर द्वारा इतनी घटिया और शर्मनाक हरकत।'

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story