'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी गिरफ्तार..4 घंटे की पूछताछ, जमानत पर हुईं रिहा, जानें पूरा मामला

दिल्ली/8 फरवरी,2022- टीवी धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी के किरदार से मशहूर एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता को सोमवार को हरियाणा में गिरफ्तार किया गया।उन पर अपमानजनक टिप्पणी के मामले में एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामले में उनकी ये गिरफ्तारी हुई। वो हरियाणा के हांसी थाने पहुंचीं और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक डीएसपी विनोद शंकर के सामने पेश हुईं। उनके खिलाफ एससी-एसटी ऐक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। फिर उनसे 4 घंटे तक पूछताछ हुई और इसके बाद उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।-
याद दिला दें कि मुनमुन दत्ता की नौ मई 2021 को अपने यू-ट्यूब चैनल पर टप्पिणी के खिलाफ हांसी में 13 मई को मामला दर्ज कराया गया था। सोशल मीडिया में गिरफ्तारी की मांग को लेकर हैशटैग चलने पर अभिनेत्री ने हालांकि टप्पिणी के लिए यह कहते हुए माफी मांग ली थी कि भाषा की समझ न होने के कारण ऐसी टप्पिणी उन्होंने की थी और किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना उनका उद्देश्य नहीं था।
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने इसी महीने चार फरवरी को मुनमुन दत्ता को हांसी में जांच अधिकारी के समक्ष पेश हो कर जांच में शामिल होने को कहा था। मुनमुन दत्ता की अग्रिम जमानत याचिका हिसार की एससी एसटी एक्ट के तहत स्थापित विशेष अदालत ने 28 जनवरी को खारिज कर दी थी। इसके बाद मुनमुन दत्ता ने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचीं थीं। हाईकोर्ट ने 4 फरवरी को उन्हें हांसी में जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने को कहा था। जांच अधिकारी को 25 फरवरी को जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट के समक्ष पेश करनी है।
मुनमुन दत्ता के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा हंसी के शिकायतकर्ता रजत कलसन ने मई 2021 में दर्ज कराया था। मुनमुन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। मुनमुन दत्ता ने इस मामले में अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को खत्म कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की थी, जो खारिज हो गई थी।
