आर्यन ड्रग्स केस के गवाह प्रभाकर सेल की मौत, सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम... जानिए ऐसा क्या हुआ

मुंबई 2 अप्रैल 2022 I आर्यन खान केस में NCB के गवाह प्रभाकर सेल की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक से प्रभाकर सेल की मौत हुई है। आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद प्रभाकर सेल चर्चा में आया था, और एनसीबी पर गंभीर आरोप लगाए थे। गवाह प्रभाकर सेल का निधन कल हुआ है।
मुंबई क्रूज पर ड्रग्स पार्टी के मामले में एनसीबी के स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सेल की महाराष्ट्र के चेम्बूर उपनगर स्थित उनके घर में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि 37 वर्षीय प्रभाकर सेल की शुक्रवार शाम चेम्बूर स्थित उसके घर में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. उन्होंने बताया कि प्रभाकर सेल को घाटकोपर के रजवाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया. पाटिल ने कहा है कि प्रभाकर सेल की मौत की जांच राज्य के डीजीपी करेंगे
Mumbai | NCB's panch witness in Cordelia cruise drug case, Prabhakar Sail died yesterday. As per his lawyer Tushar Khandare, he died of a heart attack at his residence in Mahul area of Chembur yesterday.
— ANI (@ANI) April 2, २०२२
(File pic of Prabhakar Sail) pic.twitter.com/CUplYNkuIh
प्रभाकर सेल अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले में कई सनसनीखेज खुलासे के बाद चर्चा में आया था. उसने उस वक्त के एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाया था. जिसके बाद एनसीबी (NCB) सवालों के घेरे में आ गई थी और समीर वानखेड़े को इस केस से हटा दिया गया था. प्रभाकर सेल की मौत ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले ही अदालत ने एनसीबी को मामले में चार्जशीट नहीं दायर करने के लिए फटकार लगाई थी
Tags
- आर्यन खान
- गवाह प्रभाकर
- आर्यन खान और गवाह प्रभाकर
- आर्यन खान ड्रग्स केस मामला
- आर्यन ड्रग्स केस के गवाह प्रभाकर सेल की मौत
- ड्रग्स केस के गवाह प्रभाकर सेल की मौत
- गवाह प्रभाकर की मौत
- Aryan Khan
- Witness Prabhakar
- Aryan Khan and Witness Prabhakar
- Aryan Khan Drugs Case Case
- Aryan Drugs Case Witness Prabhakar Cell Death
- Drugs Case Witness Prabhakar Cell Death
- Witness Prabhakar Death
-
Home
-
Menu
