अरशद वारसी की फिल्म 'बंदा सिंह', कोरोना की तीसरी लहर के बीच शुरू हुई शूटिंग... यह मूवी सच्ची घटना पर आधारित है

मुंबई 7 जनवरी 2021 I अभिनेता अरशद वारसी और मेहर विज की आगामी फिल्म "बंदा सिंह" की शूटिंग शुक्रवार को शुरू हो गई है। फिल्म के निर्माताओं द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, टीम ने पूजा समारोह और मुहूर्त क्लैप के बाद पहले सीन की शूटिंग शुरू की। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक सक्सेना कर रहे हैं। अभिषेक इससे पहले 'फुल्लू' और 'पटियाला ड्रीम्ज' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। निर्देशक अभिषेक सक्सेना ने बताया कि हम सभी इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं। हमने सेट पर एक छोटी-सी पूजा कर शूटिंग शुरू करने से पहले ईश्वर का आशीर्वाद लिया। इस फिल्म में अरशद बिल्कुल अलग और नए किरदार में नजर आएंगे। गौरतलब है कि "बंदा सिंह" सच्ची घटना पर आधारित है। यह एक परिवार के संघर्ष की कहानी है। यह सीमलेस प्रोडक्शंस एलएलपी के मनीष मिश्रा द्वारा निर्मित और अभिषेक सक्सेना द्वारा उनके बैनर अंबी अभी प्रोडक्शंस के तहत सह-निर्मित है। फिल्म को शाहीन इकबाल ने लिखा है और पटकथा शाहीन इकबाल और अभिषेक सक्सेना ने लिखी है। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया था। फिल्म के पोस्टर में अरशद वारसी काले रंग के कुर्ते -पजामे में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सर पर साफा बांधा हुआ है और कंधे पर कुल्हाड़ी लिए हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अभिनेत्री मेहर विज कॉफी कलर की सलवार कमीज पहनी हुईं हैं। उन्होंने सर पर दुपट्टा लिया हुआ है। अभिनेत्री के हाथ में तलवार और उनके पीछे एक छोटी-सी बच्ची झांकती हुई नजर आ रही है।
Team behind #BandaSingh @mehervij786 @abhisheksaxena_storyteller #manishmishra @ambi.abhi_productions @shaheenIqbal67 @pavitrsaith pic.twitter.com/pedsN77qLY
— Arshad Warsi (@ArshadWarsi) October 25, 2021
