
मुंबई 20 दिसंबर 2021 I अरमान कोहली (Armaan kohli) की मुसीबत खत्म नहीं होने वाली है. बॉम्बे हाई कोर्ट ने एनडीपीएस (NDPS) केस में अरमान को जमानत देने से मना कर दिया है. बता दें कि अरमान अगस्त 2021 से न्यायिक हिरासत में हैं. बता दें कि जब अरमान को गिरफ्तार किया था तब एनसीबी का कहना था कि अरमान पर ड्रग्स के कंजप्शन के साथ कई बड़े आरोप लगे हैं. एनसीबी ने अरमान को गिरफ्तार करने से पहले उनके घर पर छापेमारी की थी और उस सा दौरान उनके घर पर कुछ मात्रा में ड्रग्स मिले थे.पूछताछ के दौरान जब एक्टर से इस बारे में सवाल किया गया था तो उन्होंने कुछ क्लीयर जवाब नहीं दिए थे. पूछताछ के बाद एनसीबी के अधिकारी उन्हें अपने ऑफिस ले गए थे और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स मामला आने के बाद से बॉलीवुड पर एनसीबी की नजर है. अब तक ड्रग्स केस में कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं. वहीं कई सेलेब्स को तो इस केस में गिरफ्तार किया गया है. रिया चक्रवर्ती, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को तो ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया जा चुका है.
Actor Armaan Kohli's bail application has been rejected by the Bombay High Court.
— ANI (@ANI) December 20, 2021
He was arrested by Narcotics Control Bureau in a drugs case
(file pic) pic.twitter.com/9hbyRHFWnE
ये था मामला :- अरमान अगस्त महीने से ही जेल में हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अगस्त के महीने में उनके घर पर छापा मारा था। छापे के दौरान अरमान कोहली के घर से 1.2 ग्राम कोकीन जब्त की गई थी। खैर इस मामले में फंसे करीम इमरान अंसारी और करीम धनानी को जमानत मिल चुकी है। बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर से ये बात सामने आई है कि अरमान कोहली और कुछ ड्रग्स पेडलर्स के बीच हुई वाट्सएप चैट को लेकर जांच पड़ताल करनी बाकी है। सबूतों के साथ कोई छेड़खानी ना हो, इसी वजह से उनकी जमानत रोक दी गई है। बॉम्बे हाई कोर्ट से पहले NDPS कोर्ट ने भी एक्टर की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।
Actor Armaan Kohli's bail application has been rejected by the Bombay High Court.
— ANI (@ANI) December 20, 2021
He was arrested by Narcotics Control Bureau in a drugs case
(file pic) pic.twitter.com/9hbyRHFWnE
कोहली के घर से 1.2 ग्राम कोकीन जब्त की गई थी :- दरअसल, एनसीबी को अरमान कोहली के जुहू स्थिति घर से छापेमारी के दौरान कुछ मात्रा में ड्रग्स बरामद हुए थे। जिसके बाद ड्रग्स रखने के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा था- कोहली के मोबाइल फोन से चैट और कुछ वीडियोज मिले हैं, जिससे साफ है कि वह मादक पदार्थों की अवैध तस्करी में शामिल थे। जांच के दौरान प्राप्त सामग्री की जांच करने के बाद 'प्रथम दृष्टया' ऐसा लगता है कि कोहली 'मादक पदार्थों की अवैध तस्करी से संबंधित सह-आरोपियों के साथ अच्छी तरह से जुड़े हुए थे।' विशेष अभियोजक अद्वैत सेठना ने अदालत में कोहली और सह-आरोपियों के बीच की चैट पेश की थी।
