Begin typing your search above and press return to search.

Arjun Kapoor New Tattoo: अरे अर्जुन कपूर ने पैर पर ये किसके नाम का बनवाया टैटू, सोशल मीडिया में हो रहा जमकर बवाल...

Arjun Kapoor New Tattoo: अरे अर्जुन कपूर ने पैर पर ये किसके नाम का बनवाया टैटू, सोशल मीडिया में हो रहा जमकर बवाल...
X
By Gopal Rao

Arjun Kapoor New Tattoo: मुंबई। '2 स्टेट्स', 'इशकजादे' और 'मुबारकां' के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने नए साल का स्वागत एक पॉजिटिव सोच के साथ किया। उन्होंने अपने कैल्फ पर एक नया टैटू बनवाया है। इसमें लिखा- "राइज" एक्टर ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर टैटू डिजाइन का एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''हम जो थे उसकी राख से ही हम वह बन सकते हैं जो हमें बनना है।'' देखिए वीडियो...

सोशल मीडिया पर अर्जुन का ये टैटू वीडियो काफी वायरल हो रहा है। उनके वीडियो पोस्ट पर एक्टर अभिषेक बच्चन ने हाथ उठाने वाला इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी है। अर्जुन को अब से पहले डार्क कॉमेडी फिल्म 'कुत्ते' में देखा गया था। वह जल्द ही एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में दिखाई देंगे, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह होंगी।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story