Begin typing your search above and press return to search.

Arjun Kapoor Birthday: अर्जुन कपूर की जन्मदिन पार्टी से गायब मलाइका अरोड़ा, तेज हुई ब्रेकअप की अटकलें

Arjun Kapoor Birthday: आज, 26 जून, को अभिनेता अर्जुन कपूर अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने इस मौके पर अपने जुहू स्थित घर पर एक पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए।

Arjun Kapoor Birthday: अर्जुन कपूर की जन्मदिन पार्टी से गायब मलाइका अरोड़ा, तेज हुई ब्रेकअप की अटकलें
X
By Ragib Asim

Arjun Kapoor Birthday: आज, 26 जून, को अभिनेता अर्जुन कपूर अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने इस मौके पर अपने जुहू स्थित घर पर एक पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। शनाया कपूर, संजय कपूर, वरुण धवन और जाह्ववी कपूर जैसी हस्तियों ने इस पार्टी में शिरकत की। हालांकि, अर्जुन की गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की अनुपस्थिति ने दोनों के बीच ब्रेकअप की अफवाहों को फिर से हवा दी है।

मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप की अफवाह

अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोड़ा की गैरमौजूदगी ने उनके फैंस के बीच चिंता पैदा कर दी है। कई लोग इस बात को लेकर चर्चा कर रहे हैं कि कहीं दोनों का ब्रेकअप तो नहीं हो गया है। अफवाहें हैं कि दोनों ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। यह पहली बार नहीं है जब उनके ब्रेकअप की खबरें आई हों। पहले भी कई बार ऐसी खबरें सुनने को मिली हैं।

मलाइका और अर्जुन का रिश्ता

1998 में मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से शादी की थी, लेकिन 2017 में उन्होंने तलाक ले लिया। तलाक के बाद उनके बेटे अरहान खान की कस्टडी मलाइका को मिली। मलाइका और अरबाज के रिश्ते में दरार आने के बाद, मलाइका और अर्जुन के डेटिंग की चर्चाएं शुरू हो गईं। साल 2019 में दोनों ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था।

जबकि मलाइका और अर्जुन के फैंस उनकी शादी की राह देख रहे हैं, ब्रेकअप की अफवाहों ने सभी को चौंका दिया है। दोनों की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, इसलिए यह देखना बाकी है कि क्या यह महज अफवाह है या इसमें कुछ सच्चाई भी है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story