अरे ये क्या! अभिषेक से नजरें बचा कर ऐश्वर्या ने रणवीर सिंह के साथ की ऐसी हरकत, VIDEO देख दंग रह जाएंगे आप...

अरे ये क्या! अभिषेक से नजरें बचा कर ऐश्वर्या ने रणवीर सिंह के साथ की ऐसी हरकत, VIDEO देख दंग रह जाएंगे आप...
X
Bollywood News

मुंबई I प्रो कबड्डी लीग की सीजन 9 की ट्रॉफी अभिषेक बच्चन की टीम पिंक पैंथर ने अपने नाम की। इस जीत का अभिषेक और ऐश्वर्या ने बेटी के साथ जश्न मनाया। दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। यह मैच शनिवार को आयोजित किया गया था और फीफा वर्ल्ड कप में जाने से पहले रणवीर सिंह यह मैच भी देखने पहुंचे। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी अराध्या के साथ देखे जा सकते हैं।

वायरल वीडियो में रणवीर सिंह ऐश्वर्या राय और आराध्या संग बैठे हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ नव्या नंदा और सिकंदर खेर भी बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान ऐश्वर्या राय और रणवीर सिंह काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं। रणवीर सिंह बात करते करते ऐश्वर्या के हाथों पर किस कर लेते हैं। वहीं, ऐश्वर्या उनके गाल को खींचती दिखाई देती हैं। इस दौरान आराध्या बच्चन और सिकंदर खेर का रिएक्शन देखने लायक था। ऐश्वर्या और रणवीर की क्यूट बॉन्डिंग को देखकर फैंस फिदा हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस मैच का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें टीम की जीत से खुश होकर अभिषेक बच्चन पास में खड़ी ऐश्वर्या राय की टी-शर्ट पकड़कर अपनी तरफ खींच लेते हैं और गले लगा लेते हैं। जिसके बाद वो अपने ड्रेस को ठीक करती दिखती हैं। इसके बाद एक्टर पत्नी और बेटी आराध्या दोनों को गले लगाते हैं।हालांकि अभिषेक बच्चन के इस हरकत पर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। यहां देखिए वीडियो...

Tags

Next Story