Begin typing your search above and press return to search.

Arbaaz Khan Girlfriend: ब्रेकअप के बाद शादी करने जा रहे हैं अरबाज? इस हसीना को बनाएंगे दुल्हन

Arbaaz Khan Girlfriend: बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान (Arbaaz Khan) 24 दिसंबर को मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान (makeup artist shura khan) से शादी करने जा रहे हैं।

Arbaaz Khan Girlfriend: ब्रेकअप के बाद शादी करने जा रहे हैं अरबाज? इस हसीना को बनाएंगे दुल्हन
X
By Ragib Asim

Arbaaz Khan Girlfriend: बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान (Arbaaz Khan) 24 दिसंबर को मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान (makeup artist shura khan) से शादी करने जा रहे हैं। इस अंतरंग शादी में मुंबई में करीबी परिवार और दोस्त शामिल होंगे। दोनों की मुलाकात उनकी नई फिल्म ‘पटना शुक्ला’ के सेट पर हुई थी। अरबाज खान की पहली शादी मलायका अरोड़ा से हुई थी। दोनों ने मार्च 2016 में अलग होने की घोषणा की और 1998 में शादी के 19 साल बाद 11 मई, 2017 को आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया।

बता दें कि बॉलीबुड अभिनेता अरबाज खान, मलाइका अरोड़ा से तलाक लेने के बाद जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिलेशनशिप में आए थे। हालांकि कुछ साल साथ रहने के बाद हाल ही में दोनों का ब्रेकअप हो गया है। जॉर्जिया ने खुद इस बारे में बताया। अब ब्रेकअप के कुछ समय बाद ही अरबाज के दिल में किसी और की एंट्री हो गई है। इतना ही नहीं खबर तो यह भी आ रही है कि अरबाज उनके लिए इतने सीरियस हैं कि वह शादी तक करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अरबाज बॉलीवुड की मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों जल्द ही शादी की तैयारी भी कर रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया कि अरबाज और शूरा एक-दूसरे को लेकर बहुत सीरियस हैं और जल्द ही इस रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं। दोनों जब भी शादी करेंगे तो इसमें सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

दोनों के बारे में बाकी डिटेल बताते हुए कहा गया है कि अरबाज और शूरा अपकमिंग फिल्म पटना शुक्ला के सेट पर एक-दूसरे से मिले जो अगले साल रिलीज होगी। इस फिल्म में शूरा, रवीना टंडन और उनकी बेची राषा की मेकअप आर्टिस्ट हैं। वैसे अभी तक इस मामले में अरबाज की तरफ से कोई कमेंट नहीं आया है। हालांकि जब उनकी टीम से इस बारे में पूछा गया तो उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

बता दे कि इससे पहले एक इंटरव्यू क दौरान जॉर्जिया ने बताया था कि दोनों को पता था कि ये रिश्ता चलेगा नहीं। लेकिन मेरे मन में उनके लिए हमेशा फीलिंग्स रहेंगी। जो मलाइका के साथ उनका रिश्ता था वो कभी हमारे बीच नहीं आया। हम बस थोड़े अलग हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story