Begin typing your search above and press return to search.

एयरपोर्ट पर दिखे अरबाज और मलाइका... वीडियो वायरल, लोग-बोले झगड़ा हो गया क्या?

एयरपोर्ट पर दिखे अरबाज और मलाइका... वीडियो वायरल, लोग-बोले झगड़ा हो गया क्या?
X
By NPG News

मुंबई 7 फरवरी 2022 I बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान को एक दूसरे से अलग हुए काफी समय हो गया है, लेकिन अपने बेटे अरबाज की परवरिश दोनों मिलकर करते हैं। भले ही दोनों अलग हो गए हों, लेकिन लेकिन अपने बेटे को लिए हमेशा साथ खड़े रहते हैं। इसी वजह से दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बेटे अरहान को मुंबई एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे। इस वीडियो में मलाइका और अरबाज को आपस में कुछ बात करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो देखने के बाद फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान रविवार को अपने बेटे अरहान को ड्रॉप करने मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे। अरहान ने मलाइका को जोर से गले लगाया। साथ ही वहां मौजूद लोगों को बाय बोला। इसके बाद मलाइका और अरबाज बात करते भी दिखे। पपराजी विरल भैयानी के इंस्टाग्राम पर शेयर उनके वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट्स किए हैं। कुछ लोगों ने उनकी को-पेरेंटिंग की तारीफ की है। कुछ लोग उनकी बातचीत को झगड़ा भी समझ रहे हैं। कई लोगों ने खुशी जताई है कि दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छे से पेश आते हैं।

इस दौरान सभी के मुंह पर मास्क लगा है. वीडियो में अरबाज और मलाइका एक-दूसरे से बात करते हुए भी देखे जा सकते हैं. वीडियो में अरहान अपने दोस्तों से मिलते हुए भी नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट को कुछ ही देर में लाखों की संख्या में लाइक्स आ गए हैं, जिस पर लोग अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "झगड़ क्यों रहे हो दोनों", तो वहीं एक अन्य ने लिखा है, "मलाइका अर्जुन से ज्यादा अरबाज के साथ अच्छी लगती है". तो एक और यूजर लिखते हैं, "तलाक के बाद भी बच्चे अपने माता-पिता के लिए कीमती तोहफा होते हैं, जो दोनों के बीच कनेक्शन बनाए रखते हैं". इस तरह के ढेरों रिएक्शंस इस वीडियो पर आए हैं. बता दें, अरबाज खान से अलग होने के बाद Malaika Arora इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं.



Next Story