Begin typing your search above and press return to search.

Aparna Kanekar Death: इस मशहूर एक्ट्रेस की मौत, टीवी इंडस्ट्री की स्टार शो 'साथ निभाना साथिया' में की थी काम...

Aparna Kanekar Death: इस मशहूर एक्ट्रेस की मौत, टीवी इंडस्ट्री की स्टार शो साथ निभाना साथिया में की थी काम...
X
By Gopal Rao

Aparna Kanekar Death: मुंबई। टीवी जगत से दुखद खबर सामने आ रही है। टेलीविजन के मशहूर शो 'साथ निभाना साथिया' फेम की एक्ट्रेस अपर्णा काणेकर का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्ट्रेस की मौत से 'साथ निभाना साथिया' शो की पूरी कास्ट को गहरा सदमा लगा है। फैंस भी नम आंखों से अपर्णा काणेकर को याद कर रहे हैं।

स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'साथ निभाना साथिया' के कलाकार अपने शो के एक प्रिय सदस्य को खोने के बाद शोक में हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी और मोहम्मद नाजिम के सीरियल में 'जानकी बा मोदी' का किरदार निभाने वाली अपर्णा काणेकर का निधन हो गया है। शो में परिधि का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री लवी सासन ने फैंस को उनके निधन की सूचना दी। लवी ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण समाचार के बारे में जानकर उनका दिल भारी हो गया हैं। उन्होंने अपर्णा को 'सबसे सुंदर और मजबूत व्यक्ति' बताया। निधन पर दुख व्यक्त करते हुए अभिनेत्री ने उनके साथ एक तस्वीर साझा की और कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्होंने दिग्गज कलाकार के साथ एक शानदार समय बिताया। अभिनेत्री के द्वारा साझा की गई तस्वीर में लवी, अपर्णा के गाल पर किस करती नजर आ रही हैं।

जहां देवोलीना भट्टाचार्जी ने पोस्ट को लाइक किया, वहीं अन्य सेलेब्स कमेंट कर दुख जता रहे हैं। अभिनेत्री तान्या शर्मा, भाविनी पुरोहित और वंदना विट्टलानी दिग्गज अदाकारा को श्रद्धांजलि देते समय भावुक नजर आईं। वंदना ने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, 'ओम शांति' जबकि तान्या ने लिखा, 'रिप।' फैंस भी कमेंट में उनके निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story