Begin typing your search above and press return to search.

Anushka-Virat Kohli Son: विराट और अनुष्का शर्मा ने बेटे अकाय की दिखाई पहली झलक? खूबसूरत तस्वीर की पोस्ट...

Anushka-Virat Kohli Son: विराट और अनुष्का शर्मा ने बेटे अकाय की दिखाई पहली झलक? खूबसूरत तस्वीर की पोस्ट...

Anushka Sharma Second Pregnancy: दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा! आने वाला है नया मेहमान, 2 साल पहले बेटी को दिया था जन्म
X
By Gopal Rao

मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय के शानदार क्रिकेटर विराट कोहली अपनी निजी जिंदगी को सोशल मीडिया पर पोस्ट करना पसंद नहीं करते। खास कर स्टार कपल ने अपने दोनों बच्चों को जन्म के बाद से ही पैपराजी और लाइमलाइट से दूर रखा हुआ है। हाल में एक्ट्रेस ने बेटे अकाय को जन्म दिया है। लेकिन दोनों बच्चों की एक झलक भी सोशल मीडिया पर कभी पोस्ट नहीं हुई। अब शादी और बच्चों के इतने समय बाद अनुष्का और विराट ने अपने बेटे अकाय की पहली झलक दिखा दी है। लेकिन ये झलक उनके फैंस के लिए नहीं बल्कि एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी के लिए थी।

दरअसल, अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनुष्का और विराट की एक प्यारी तस्वीर शेयर कर दी। पोस्ट के मुताबिक हाल में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने दोनों बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किये गये थे। स्टार कपल ने हमेशा की तरह अपने बच्चों को कैमरों से दूर रखते हुए पैपराजी से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने बेटे अकाय की पहली झलक भी पैपराजी को दिखाई। लेकिन तस्वीर लेने से मना कर दिया। एक्ट्रेस ने पैपराजी से वादा किया कि वो जल्द पैपराजी के सामने पोज़ करती नज़र आयेंगी जब उनके बच्चे साथ नहीं होंगे। देखिए तस्वीरें...

बता दें, अनुष्का और विराट दोनों शादी से पहले से अपनी निजी जिंदगी को दुनिया से दूर रखते आये हैं। साल 2017 में इटली में हुई शादी की खबर भी किसी को नहीं लग पाई थी। बाद में एक्ट्रेस ने जनवरी 2021 में बेटी वामिका को और इस साल 15 फ़रवरी को बेटे अकाय को लंदन में जन्म दिया। विराट और अनुष्का ने अपने दोनों बच्चों को सोशल मीडिया की दुनिया से दूर रखा हुआ है। स्टार कपल के मुताबिक जब तक उनके बच्चे इस दुनिया को समझने नहीं लगते तब तक वो खुद से उन्हें दुनिया के सामने नहीं लायेंगे।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story