Begin typing your search above and press return to search.

Anupamaa Today Episode: अपने पैसों का रौब झाड़ेगी अनुपमा, खूब करेगी मेलो ड्रामा, देखिए

Anupamaa 19 February 2026 Full Episode: हिंदी टीवी शो का मोस्ट पॉपुलर सीरियल ”अनुपमा” में गुरुवार 19 फरवरी 2026 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा होने वाला है. तो आइए आपको शो की कहानी बताते हैं...

Anupamaa Today Episode: अपने पैसों का रौब झाड़ेगी अनुपमा, खूब करेगी मेलो ड्रामा, देखिए
X

Anupamaa 19 February 2026 Full Episode

By Gopal Rao

Anupamaa Today Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल "अनुपमा" में ड्रामा कभी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है, वही एक के बाद एक लगातार धमाका देखने को मिल रहा है. बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, माही जहां परी, ईशानी और राही-प्रेम को मिल रही तवज्जो से परेशान होगी. वहीं दूसरी ओर गौतम कहेगा कि अगर एग्जिबिशन से इन लोगों ने खूब पैसे कमा लिये तो जल्द ही हमें घर से निकाल लेंगे. तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

आज टीवी सीरियल में देखेंगे कि अनुपमा अपनी अमीरी के ठाठ-बाट दिखाने वाली है. अमीरी के मामले में अनुपमा वसुंधरा को भी पीछे छोड़ने वाली है. इस बात का सबूत सीरियल अनुपमा का लेटेस्ट प्रोमो है. सीरियल अनुपमा के प्रोमो में अनुपमा दुबई से आई बिजनेसवूमन का रोल निभाती नजर आ रही है. अनुपमा के साथ साथ बापूजी को भी अमीर दिखने की बीमारी लग जाएगी.

शो में आगे दिखाया जाएगा कि अनुपमा की मदद से बापूजी अपने दोस्त के घर में घुसने वाले हैं. अमीरी का रौब दिखाकर बापूजी और अनुपमा इन दोनों का दिमाग खराब कर देंगे. जल्द ही बापूजी के दोस्त के बेटे और बहू को इस बात का एहसास होगा कि उन्होंने कितनी बड़ी गलती है. दोनों अपनी मर्जी से अपने माता पिता को लेने निकल जाएंगे. हालांकि ऐसा होने से पहले बापूजी और अनुपमा जमकर ड्रामा करने वाले हैं जिसे देखकर आपको भी हंसी आएगी. इतना ही नहीं अनुपमा बापूजी को भी सेठ बना देगी. अनुपमा और बापूजी को देखकर तो फैंस को भी सदमा लगे वाला है. काश अनुपमा और बापूजी का ये अंदाज बा देख पाती.

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story