Anupama Today Episode: वनराज को तगड़ा झटका देगी काव्या, फट पड़ेगा अनुपमा का गुस्सा...

Anupama Today Episode: वनराज को तगड़ा झटका देगी काव्या, फट पड़ेगा अनुपमा का गुस्सा...
X

Anupama

Anupama 8 July 2024 Episode: छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल "अनुपमा" में सोमवार 8 जुलाई 2024 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा रहने वाला है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में और क्या-क्या होने वाला है...

Anupama 8 July 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल अनुपमा में रोजाना एक बड़ा ड्रामा होता है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, वनराज ने बिल्डर से टोकन मनी ले ली है। वनराज घर के लिए अनुपमा से भी बात करता है, लेकिन हसमुख यानी बापू जी सबकुछ सुन लेते हैं और वह वहां से चले जाते हैं। बापू जी और बा अगले ही दिन घर छोड़ने का फैसला लेते हैं। दूसरी तरफ अनुज बार बार अनुपमा से बात करने की कोशिश करता है, लेकिन अनुपमा उसकी एक नहीं सुनती। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, वनराज को बिल्डर का मैसेज आता है और वह घबरा जाता है। इस दौरान काव्या को उस पर शक हो जाता है लेकिन वनराज बात टाल देता है। इसके बाद अनुज आध्या के रूप में जाता है और अनुपमा वहां से निकल जाती है। अगले दिन किंजल अनुज के लिए ग्रीन टी लेकर जाती है और उसे अनुपमा से बात करने के बारे में समझाती है। ये सब कुछ आध्या सुन लेती है और डर जाती है। इसी दौरान पाखी अपने दोस्तों को घर के बाहर खड़ी होकर शाह हाउस की जगह बनने वाले टावर के बारे में बताती है, जिसमें उसका एक पेंटहाउस होगा। ये सब कुछ काव्या सुन लेती है और वनराज को झटका देते हुए अपना हिस्सा मांग लेती है। ये सुनकर वनराज के चेहरे का रंग बदल जाता है।

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, बा और बापू जी घर छोड़कर चले जाते हैं और किसी को बताते भी नहीं है। पहले डिंपी रूम का दरवाजा बजाती है और फिर एक-एक करके सब आ जाते हैं। इस दौरान अनुपमा जब रूम खोलकर चेक करती है तो पता चलता है कि बा और बापू जी घर छोड़कर चले गए हैं।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, ये समझते ही अनुपमा का गुस्सा वनराज पर फट पड़ता है। वह घर में सबको बताती है कि कैसे पाखी की बकवास के बाद बा और बापू जी का बर्ताव बदल गया। वह वनराज को भी सुनाती है कि उसने बापू जी से घर की बात छुपाई, जिस वजह से वह दुखी होकर चले गए हैं। अनुपमा बापू जी को फोन भी करती है, लेकिन हसमुख फोन उठाता है और कोई जवाब नहीं देता।

Tags

Next Story