Anupama Today Episode: टीटू की इस घिनौना चाल में फंसेगी पाखी, पागलपन की पार करेगी सारी हदें...

Anupama Today Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल "अनुपमा" में मेकर्स रोजाना धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आते हैं, जिससे दर्शकों का ध्यान सीरियल ने खींच रखा है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि अनुज, यशदीप और अनुपमा को उनके रेस्टोरेंट का स्टोल इवेंट में लगाने का प्रपोजल देता है, जिसे यशदीप मान लेता है। इस मौके पर अनुज को यशदीप और अनुज की दोस्ती देखकर थोड़ी सी जलन होती है। आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...
आज एपिसोड में आप देखेंगे कि, मीटिंग के बाद तोषू अनुज को बोलता है कि उन्हें कुछ करने की जरूरत नहीं है। वह खुद सारे काम को संभाल लेगा और उसे उस पर गर्व होगा। हालांकि, अनुज तोषू को जवाब देकर शांत करवा देता है। दूसरी तरफ अनुपमा और यशदीप मिलकर रेस्टोरेंट में सबको स्टोल के बारे में बताते हैं। पाखी टीटू से बात करने उसे घर पहुंच जाती है, लेकिन टीटू उससे बात नहीं करना चाहता होता। इस मौके पर पाखी साफ बोलती है, 'मैं यहां पर काम की नहीं बल्कि हमारे बारे में बात करने आई हूं। क्या कमी है मुझ मैं... मैं उस लड़की से हजार गुणा अच्छी हूं। स्मार्ट हूं और खुद कमाती भी हूं।' इस पर टीटू बोलता है, 'तुम्हारे बारे में सोचना तो तब बनता है जब मैंने तुम्हें और डिंपी को कभी कंपेयर किया हो। मैं डिंपी से प्यार करता हूं।' ये सुनकर पाखी बौखला जाती है और बोलती है, 'मैं तुम्हारी लिए ईशानी को छोड़ दूंगी और उसे अधिक को दे दूंगी।' पाखी की बातें सुनकर टीटू भड़क जाता है और पाखी को जाने के लिए बोल देता है। हालांकि, आखिरी पाखी टीटू को धमकी देकर जाती है कि वह उससे ही शादी करेगी।
सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि आध्या अनुज को बताती है कि श्रुति के मां-पापा शादी की बात करने आ रहे हैं। इसके बाद श्रुति अनुज को बोलती है कि वह अभी अपने मां पापा को सच नहीं बता सकती। उसे थोड़ा टाइम चाहिए। दूसरी तरफ अनुपमा यशदीप से अपने दिल की बात करती है। वह यशदीप को बताती है कि आज उसे भी खुद पर प्राउड महसूस हो रहा है। वह लोगों से छुपकर नहीं बैठना चाहती। काम करना चाहती है। ये सुनकर यशदीप काफी खुश होता है। यशदीप ये जरूर पूछता है कि अनुज संग काम करने पर आपको कोई परेशानी तो नहीं? इस पर अनुपमा बोलती है कि मुझे अब काम करना है। रिश्तों के मायाजाल में नहीं फंसना। पाखी अधिक के सामने जब अपने प्यार का पागलपन दिखा रही थीं तब टीटू उसकी सारी बातें फोन में रिकॉर्ड कर लेता है और कुछ देर बाद ही वह अधिक को फोन करता है और उसे पाखी की रिकॉर्डिंग भेज देता है और फिर दोनों पाखी को सबक सिखाने का फैसला करते हैं।
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा डांस की प्रैक्टिस करती हैं। अनुज अनुपमा से मिलने के लिए बोलता हैं, लेकिन अनुपमा अनुज से बात करने से मना कर देती हैं।
Tags
-
Home
-
Menu
