Anupama Today Episode: श्रुति को लगी गोली हुई मौत!, बुरी तरह मुश्किल में फंसी अनुपमा...

Anupama 19 April 2024 Full Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल 'अनुपमा' में रोजाना एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने के लिए मिलता है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, अनुज कपाड़िया सभी बच्चों से मिलेगा और उन्हें कुछ-कुछ पैसे देगा। फिर वो जब उनके साथ सेल्फी ले रहा होगा तो आध्या हमेशा की तरह जलती-भुनती नजर आएगी। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...
आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, सुपरस्टार चेफ का फाइनल राउंड रहेगा। जजेस, अनुपमा को बताएंगे कि आज उसके पास आखिरी मौका है। वे अनुपमा और अनुपमा के साथ डेंजर जोन में आने वाले दूसरे कंटेस्टेंट को कुछ सब्जियां देंगे और उससे डिश तैयार करने के लिए कहेंगे। अनुपमा उन सब्जियाें को पहचान ही नहीं पाएगी। वह फॉरेन की सब्जियाें को देख डर जाएगी। उसे कुछ समझ नहीं आएगा। ऐसे में वह कॉम्पिटिशन के बीच से भागने की कोशिश करेगी और तभी एक जज का पारा चढ़ जाएगा। वह अनुपमा पर चिल्लाएगा और कहेगा, ‘मिस जोशी अगर आप गईं तो आपको इस कॉम्पिटिशन से बाहर निकाल दिया जाएगा। देखिए वीडियो...
सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, एक तरफ, अनुपमा परेशानी में रहेगी। दूसरी तरफ, अनुज अपनी दूसरी शादी से पहले श्रुति के साथ पूजा करने में बिजी रहेगा। वह पूजा में श्रुति के साथ बैठेगा जरूर, लेकिन उसका दिल और दिमाग अनुपमा के पास रहेगा। वह पूजा करते वक्त सिर्फ और सिर्फ अपनी अनुपमा के बारे में ही सोचेगा। उसे अनुपमा की चिंता होगी। वह कहेगा, ‘अनुपमा डेंजर जोन में है। अगर आज कुछ भी गड़बड़ हो गई तो सुपरस्टार चेफ जीतने का अनुपमा का सपना अधूरा रह जाएगा।’ अब देखना ये होगा कि अनुपमा आगे क्या करेगी? क्या अनुज, अनुपमा की मदद करेगा? क्या अनुपमा कॉम्पिटिशन से बाहर हो जाएगी?
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, गुंडे एक बार फिर अनुपमा को परेशान करेंगे। जब अनुपमा, परी, श्रुति और आध्या साथ होंगे तब वे गुंडे आएंगे। वे आध्या और परी को बंधक बना लेंगे। अनुपमा परेशान हो जाएगी। अनुपमा अपनी जान की परवाह किए बिना परी और आध्या को बचाने की कोशिश करेगी। इसी बीच, वे गुंडे अनुपमा को बंदूक से उड़ाने के लिए गोली चलाएंगे, लेकिन श्रुति बीच में आ जाएगी और वो गोली उसे लग जाएगी। गोली लगने की वजह से श्रुति की जान खतरे में होगी। वह हॉस्पिटल में एडमिट रहेगी। श्रुति को इस हालत में देख आध्या इमोशनल हो जाएगी। वह अनुपमा को इन सबका दोषी ठहराएगी और कहेगी कि अगर श्रुति को कुछ भी हुआ तो वो उसे कभी माफ नहीं करेगी। अनुपमा भी गिल्ट में चली जाएगी। उसे लगेगा कि उसकी वजह से श्रुति की जान खतरे में है। वह अनुज से बात करेगी और अनुज को अपने गिल्ट के बारे में बताएगी। अब देखना ये है कि आने वाले दिनों में ऐसा होता है या नहीं।
Tags
-
Home
-
Menu
