Anupama Today Episode: शाह हाउस छोड़कर जाएंगे बा और बाबूजी, अनुज और अनुपमा होगे एक...

Anupama Today Episode: शाह हाउस छोड़कर जाएंगे बा और बाबूजी, अनुज और अनुपमा होगे एक...
X
Anupama 7 July 2024 Episode: छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल "अनुपमा" में रविवार 7 जुलाई 2024 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा रहने वाला है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में और क्या-क्या होने वाला है...

Anupama 7 July 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल अनुपमा में रोजाना एक बड़ा ड्रामा होता है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, आध्या की अचानक तबीयत खराब हो जाएगी। जिसके बाद अनुज और अनुपमा उसे हॉस्पिटल लेकर जाएंगे। इस बीच डॉक्टर अनुज को ट्रेवल करने को मना कर देगा। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, आद्या का ख्याल माही, परी, इशानी और अंश रखते हैं और वो खुश हो जाती है। वह अनुज और अनुपमा के बारे में सोचती है। अनुज, आध्या को दवा देने के लिए आता है। किंजल, अनु को एक बार फिर से अनुज के बारे में सोचने के लिए कहती है। वो कहती है कि अनुज का अमेरिका जाने का प्लान कैंसिल होना एक संकेत है। वहीं, अनुज, अनु से बात करने की कोशिश करता है, लेकिन वो उसे खुद को अकेला छोड़ने के लिए कहती है।

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, चोपड़ा, वनराज को जल्दी घर बेचने के लिए कहता है। वनराज को लगता है कि कही अनुपमा ने घर के पेपर्स पर साइन नहीं किया तो। उसे चिंता है कि क्या अनुपमा बाधा बनेगी। अनु के नाम अनुज लेटर लिखता है और उसे अपनी खुशी के बारे में सोचने के लिए कहता है।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, वनराज, अनु को घर के पेपर्स पर साइन करने के लिए कहता है। वो उसे अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचने के लिए कहता है। वहीं, बा और बाबूजी घर छोड़कर चले जाते है। अनु उन्हें खोजने का फैसला करती है। ऐसा लगता है कि वह अनुज को भी बुलाएगी। क्या ऐसे में अनुज से अनु बात करेगी। क्या दोनों के रास्ते एक होंगे।

Tags

Next Story