Anupama Today Episode: डिंपी उठाएगी ये बड़ा कदम, पांव तले खिसकेगी शाह परिवार की जमीन...

Anupama 3 July 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल अनुपमा में रोजाना एक बड़ा ड्रामा होता है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, वनराज शाह बहुत ही ड्रामे के साथ टीटू का सच डिंपी और पूरे परिवार के सामने लाता है। टीटू खुद भी डिंपी के सामने अपना सच रख देता है और सच्चाई जानकर हर कोई हैरान रह जाता है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...
आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, वनराज शाह डिंपी और टीटू की शादी रोकने के लिए हवन कुंड ने पानी डालता है लेकिन अनुपमा उसे रोक देती है। इसके बाद डिंपी को फैसला लेने के लिए कहा जाता है, लेकिन डिंपी सब पुरानी बातें याद करके कमरे में भाग जाती है और फिर सब डर जाते हैं। अनुपमा, अनुज, वनराज और टीटू उसे रूम से निकालने की कोशिश करते हैं लेकिन वह बाहर नहीं आती। इस में अनुपमा सबको हॉल में भेज देती है और अकेली डिंपी के रूम के बाहर रहती है। वनराज बाहर आते हो फिर टीटू को सुनने लगता है।
सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, डिंपी रूम में बंद होकर सब कुछ सोचती है। वह अनुपमा से अपने दिल की बात करती है और बोलती है कि वह सिर्फ अपने दिल की बात करती है और अपने बारे में सोचने का फैसला लेती है। इसके बाद अनुपमा के साथ भी बाहर आती है और वनराज के खिलाफ जाकर टीटू के साथ शादी करने का फैसला लेती है। वह बोलती है कि टीटू ने 1 रेप विक्टिम, विधवा और एक बच्चे की मां से प्यार किया है तो वह भी टीटू को माफ कर सकती है। ये सुनकर वनराज भड़क जाता है लेकिन डिंपी वनराज को भी जवाब दे देती है और टीटू से शादी करने का फैसला लेती है। हालांकि वनराज शांत नहीं होता और टीटू को मारने आगे आता है। तब अनुपमा उसे रोक लेती है और टीटू का सपोर्ट करती है। इसके बाद बा भी अनुमान का सपोर्ट करती है और फिर पूरा शाह परिवार डिंपी के साथ खड़ा हो जाता है।

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।
Tags
-
Home
-
Menu
