Anupama Today Episode: भागकर शादी करेंगे मीनू-सागर, नए लव स्टोरी में अनुपमा लाएगी बड़ा तूफान...

Anupama Today Episode: भागकर शादी करेंगे मीनू-सागर, नए लव स्टोरी में अनुपमा लाएगी बड़ा तूफान...
X
Anupama 27 September 2024 Episode: छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल "अनुपमा" में शुक्रवार 27 सितंबर 2024 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा रहने वाला है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में और क्या-क्या होने वाला है...

Anupama 27 September 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल अनुपमा में रोजाना एक बड़ा ड्रामा होता है. सीरियल में... अनुज और अनुपमा एक नहीं हुए हैं, लेकिन सागर और मीनू की लव स्टोरी में भी नए-नए ट्विस्ट आ रहे हैं. इस सीरियल में मीनू और सागर की लव स्टोरी का पता अनुपमा का चल गया है और अनुपमा ने फैसला लिया है कि वह उन दोनों का साथ देगी. इस वजह से अनुपमा की बहस डॉली से हो जाती है, लेकिन अब अनुपमा की जिंदगी में नया तूफान आने वाला है. तो आइए जानते है कि अपकमिंग एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

सीरियल में, अनुज और अनुपमा के हाथ कॉन्ट्रैक्ट आता है, जिसे पहले अनुज पढ़ता है और अनुपमा साइन करने लगती है, लेकिन अनुज उसे साइन के लिए मना करके पूरा कॉन्ट्रैक्ट पढ़ने के लिए कहता है. उसे अंकुश का धोखा याद आ जाता है. इसमें अनुज अनुपमा का पूरा साथ देता है. तभी सागर मीनू के लिए टेंशन में होता है और कुछ देर के अंदर डॉली मीनू को लेकर आ जाती है. तोषू और पाखी नाचते आते हैं. डॉली सबको बताती है कि उसने मीनू का रिश्ता पक्का कर दिया है और मीनू मान गई है. अनुपमा हैरान रह जाती है और सागर का दिल टूट जाता है. पूरा शाह परिवार लड़के वालों से मिलने जाने के लिए तैयार होते है.

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, शाह परिवार के सभी लोग आशा भवन में इकट्ठा हो जाते हैं और मीनू का इंतजार करते हैं. डॉली बार बार अनुपमा को चिढ़ाती है और तभी डिंपी सबको बताती है कि मीनू गायब है. सागर भी घर में नहीं होता. ऐसे में डॉली का पारा चढ़ जाता है और वह अनुपमा पर सागर-मीनू को भगाने का आरोप लगा देती है. तब आध्या भड़क जाती है और अपनी मां के साथ बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करती. इस मौके पर वह पाखी को खूब सुनाती है और घर से निकलने के लिए बोल देती है. तभी सागर और मीनू शादी करके आ जाते हैं, जिन्हें देख डॉली और बाकी सब हैरान रह जाते हैं. तब भी डॉली आरोप लगाती है कि अनुज और अनुपमा की वजह से दोनों की हिम्मत शादी करने की हुई है. वह अपनी बेटी का ही सिंदूर साफ करने लगती है, लेकिन अनुपमा बीच में आती है. अब अनुपमा दोनों की शादी पर बड़ा फैसला लेगी.


Tags

Next Story