Anupama Today Episode: अनुपमा से जलन के मारे आध्या करेगी यह घटिया काम, रामनवमी स्पेशल एपिसोड में होगा ये बड़ा तमाशा...

Anupama 17 April 2024 Full Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल 'अनुपमा' में रोजाना एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने के लिए मिलता है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, अनुपमा और अनुज कपाड़िया होटल पहुंचते है, और तभी अनुपमा आरुष को खींचकर थप्पड़ मारती है और आरुष जब को जमकर पीट रही होती है तब पाखी उसे और मारने को कहेती। इस पर अनुपमा पाखी के भी गाल पर जोरदार थप्पड़ मार देती है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...
आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, अनुपमा और अनुज कपाड़िया की रोमांटिक मुलाकात से। अनुपमा प्रभु श्री राम की तस्वीर में अनुज कपाड़िया का अक्स देखेगी। दोनों की नजरें मिलेंगी और उसी बीच श्रुति और आध्या पहुंच जाएंगे। सभी लोग इवेंट वाली जगह पर अपनी-अपनी कुर्सियों पर बैठ जाएंगे और फिर स्टेज से पर्दा हटेगा। एक शख्स कहेगा कि आप सभी का यहां पधारने के लिए धन्यवाद और इस दिन को सेलिब्रेट करते हुए हम आज यहां पर रामलीला का मंचन करेंगे। कुछ देर तक जब स्टेज पर कोई गतिविधि नहीं होगी तो सभी बातें करने लगेंगे कि आखिर इतना वक्त क्यों लग रहा है। तब स्टेज पर आकर एक शख्स बताएगा कि जिन एक्टर्स को यह एक्ट करना था वो कहीं ट्रैफिक में फंस गए हैं इसलिए रामलीला नहीं हो पाएगी। हम कुछ ही देर में आरती शुरू करेंगे। तब अनुपमा चार्ज संभालेगी और बच्चों का मेकअप करके उन्हें रामायण के किरदारों में तैयार कर देगी। बहुत ही खूबसूरत रामलीला का मंचन होगा और सबकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। इसके बाद आरती का वक्त होगा और आयोजक विनती करेंगे कि आरती अनुपमा ही करे क्योंकि उसी की वजह से कार्यक्रम सम्पन्न हो सका है। अनुपमा आरती के दौरान अनुज कपाड़िया और आध्या को हंसी खुशी अपने साथ खड़ा इमैजिन करेगी। आरती के बाद अनुज लीला और बापूजी का आशीर्वाद लेगा और वो अफसोस जताएंगे कि भारत जाने के चलते वो उसकी शादी में नहीं आ पाएंगे। इसी बीच डिंपल अपनी शादी के बारे में बताएगी और अनुज बहुत खुश हो जाएगा।
यहां देखिए आज का फूल एपिसोड वीडियो:- |
सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, अनुज कपाड़िया सभी बच्चों से मिलेगा और उन्हें कुछ-कुछ पैसे देगा। फिर वो जब उनके साथ सेल्फी ले रहा होगा तो आध्या हमेशा की तरह जलती-भुनती नजर आएगी। वो सेल्फी में बहाने से जान बूझकर पीछे जाकर खड़ी हो जाएगी। क्योंकि इसी फ्रेम में अनुपमा भी होगी तो अनुज को यह तस्वीर लेते हुए बहुत अच्छा फील होगा। इसके बाद बापूजी और बा आध्या को शगुन के पैसे देंगे और उसके चेहरे पर मुस्कान खिंच जाएगी। बापूजी उसे रामायण का उदाहरण देते हुए समझाएंगे कि उसे गुस्सा कम करना चाहिए। वनराज शाह हमेशा की तरह जाते-जाते अनुज कपाड़िया को उसकी शादी के लिए टॉन्ट मारेगा और सभी अपने-अपने रास्ते चल पड़ेंगे। अनुपमा को जाते वक्त फिर एक बार अनुज के पास होने का अहसास होगा और वो उसके साथ खुशियां सेलिब्रेट करने को इमैजिन करेगी। इसी तरह का अहसास अनुज को भी होगा। दोनों ही खुद को एक दूसरे के बारे में सोचने से रोक नहीं पा रहे। बापूजी यह बात समझ चुके हैं और घर पहुंचने पर वो अनुपमा से इस बारे में सवाल करेंगे।
Tags
-
Home
-
Menu
