Anupama Today Episode: अनुपमा को मौत की धमकी देगी खुद की बेटी, चलेगी ये घटिया चाल...

Anupama 06 June 2024: अनुपमा पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, खतरे में है जान, सौ में आने वाला है ये भयानक ट्विस्ट
X
Anupama 11 July 2024 Episode: छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल "अनुपमा" में गुरुवार 11 जुलाई 2024 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा रहने वाला है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में और क्या-क्या होने वाला है...

Anupama 11 July 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल अनुपमा में रोजाना एक बड़ा ड्रामा होता है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, बा और बापू जी ने शाह हाउस छोड़ दिया है और वनराज उन्हें फिर से घर लाने की कोशिश कर चुका है, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाया। इतना ही नहीं, अनुपमा ने शाह हाउस के एनओसी पर साइन करने से मना कर दिया है, जिस वजह से वनराज बौखला जाता है और अनुपमा से खूब लड़ता है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, अनुपमा शाह हाउस ने एनओसी पर साइन करने से मना कर देती है, जिस वजह से वनराज इस पर खूब भड़कता है। इस दौरान पाखी और तोषू भी अनुपमा को खूब सुनाते हैं। तब वनराज अनुपमा पर आरोप लगता है कि उसे भी इस घर में हिस्सा चाहिए इसलिए वह साइन नहीं कर रही है। तब अनुज अनुपमा को साइड लेता है और वनराज को खूब सुनाता है। इसके बाद तपिश मुंबई जाने वाला होता है लेकिन जाते हुए वह डिंपी से नाराज होता है और बोलता है कि वह अंश का हिस्सा नहीं लेंगे।

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, अनुपमा आध्या के रूम में जाती है। तब आध्या उसे खूब सुनाती है। वह अनुपमा को बेस्ट वर्स्ट मां का ताज पहना देती है। इतना ही नहीं वह हर गलती चीज की वजह अनुपमा को बताती है। ये सुन कर अनुपमा टूट जाती है। इस दौरान आध्या अनुपमा को धमकी देती है कि उसके होते हुए वह दोनों एक नहीं हो सकते हैं।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, अगर ऐसा हुआ तो वह खुद को कुछ कर लेगी। आध्या बार बार अनुपमा को रूम में पड़े चाकू की ओर इशारा करती है और डरकर अनुपमा आध्या को वादा कर देती है कि वह अनुज से दूर हो जाएगी। इतना ही नहीं अनुपमा अनुज से कभी ना मिलने का भी वादा कर देती है। दूसरी तरफ अनुज अनुपमा को यूएस ले जाने की प्लानिंग करता है।

Tags

Next Story