Anupama Today Episode: अनुज-वनराज के पैरों तले खिसकेगी जमीन, शो में अब आया ये सुपरहिट ट्विस्ट...

Anupama Today Episode: अनुज-वनराज के पैरों तले खिसकेगी जमीन, शो में अब आया ये सुपरहिट ट्विस्ट...
X

Anupama

Anupama 5 July 2024 Episode: छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल "अनुपमा" में शुक्रवार 5 जुलाई 2024 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा रहने वाला है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में और क्या-क्या होने वाला है...

Anupama 4 July 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल अनुपमा में रोजाना एक बड़ा ड्रामा होता है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, डिंपी और टीटू मिलकर वनराज को खूब मनाते हैं, लेकिन वह नहीं मानता। ऐसे में वनराज को थोड़ा समय देने का फैसला किया जाता है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, टीटू और डिंपी अपनी नई शुरुआत करते हैं। दोनों की सुहागरात होती है। इस दौरान पहले तो टीटू थोड़ा नर्वस होता है, लेकिन फिर वह डिंपी के साथ रोमांटिक डांस करता है। तभी रूम में अंश आ जाता है और टीटू अंश के साथ खूब खेलता है। अगले दिन टीटू अंश को स्कूल के लिए रेडी करता है और फिर वह सबके लिए ब्रेकफास्ट भी बनाता है। ये देखकर सब लोग खुश हो जाते हैं, लेकिन वनराज चिढ़कर वहां से चला जाता है।

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, अनुज होटल में आध्या के साथ बैठकर ब्रेकफास्ट करता है। इस मौके पर आध्या अनुज को फिर से अमेरिका चलने के लिए कह देती है। शाह हाउस में बा, बिजी और यशदीप को मिठाई का डब्बा देती है। इस दौरान दोनों के बीच मस्ती भरी नोक-झोंक होती है। तभी वहां पर सुपरस्टार शेफ का जज आता है और वह अनुपमा को सुपरस्टार शेफ की ट्रॉफी वापिस दे देता है। इस मौके पर सभी लोग खूब डांस करते हैं। अनुपमा जोर-जोर से चिल्लाती है लेकिन वनराज को ये सब देखकर मिर्ची लग जाती है। यशदीप अनुपमा को बताता है कि मिस स्मिथ ने रेस्टोरेंट स्पाइस एंड चटनी के खिलाफ कंप्लेंट वापिस ले ली है और अब वह लोग रेस्टोंरेंट को वापिस खोल सकते हैं। इस दौरान यशदीप अनुपमा को वापिस अमेरिका चलने के लिए कहता है, लेकिन अनुपमा जाने से मना कर देती है। वह अपनी ट्रॉफी यशदीप को दे देती है।

Tags

Next Story