Anupama Today Episode: अंकुश से मौत की जंग लड़ेगा अनुज, काव्या की बेटी को धक्का मारकर बाहर निकालेगा...

Anupama Today Episode: अंकुश से मौत की जंग लड़ेगा अनुज, काव्या की बेटी को धक्का मारकर बाहर निकालेगा...
X

Anupama

Anupama 13 September 2024 Episode: छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल "अनुपमा" में शुक्रवार 13 सितंबर 2024 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा रहने वाला है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में और क्या-क्या होने वाला है...

Anupama 13 September 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल अनुपमा में रोजाना एक बड़ा ड्रामा होता है। सीरियल में... अनुज महीनों बाद अपनी कंपनी में जाता है जहां पर अंकुश और बरखा सब कुछ बर्बाद कर देते हैं, लेकिन अब अनुज अपने भाई अंकुश से हिसाब बराबर करने पहुंच गया है। अनुज अंकुश के पास पहुंच जाता है जहां पर अंकुश अनुज को देखकर बौखला जाता है। अंकुश के हाथ से चाय का कप तक गिर जाता है। अब लेटेस्ट एपिसोड में अनुज अंकुश की बैंड बजा देंगे। तो आइए जानते है कि अपकमिंग एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

सीरियल में, अनुज अंकुश से ढेर सारे सवाल पूछता है। तब अंकुश कुछ जवाब नहीं दे पाता। अनुज अंकुश को बताता है कि वह और आध्या दोनों ही अनुपमा के साथ रह रहे हैं। ये सुनकर अंकुश के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। दूसरी तरफ अनुपमा को अनुज की टेंशन होती है तब बापू जी अनुपमा की टेंशन दूर करते हैं। दूसरी तरफ आध्या सागर से पढ़ती है लेकिन सागर का ध्यान डॉली की बातों में होता है। तब अनुपमा सागर को समझाती है तभी वहां माही भागकर आती है और बताती है कि तोशू उसे उसकी मां के पास भेज रहा है। वह उसे घर से बाहर निकालता है। तब अनुपमा माही को समझाती है।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, अनुज अंकुश से सब कुछ वापिस मांगता है। वह अपनी सारी प्रॉपर्टी वापिस देने के लिए अंकुश के लिए बोलता है लेकिन अंकुश अपना घटिया चेहरा दिखाता है और अनुज को धक्के मारकर घर से बाहर निकल देता है लेकिन सिक्योरिटी के लोग भी अंकुश की बात को टाल देते हैं और अनुज अंकुश को धमकी देकर चला जाता है, लेकिन जाते जाते अनुज अंकुश को जंग की धमकी देकर चला जाता है और अंकुश ही हालत टाइट हो जाती है। दूसरी तरफ शाह हाउस में बा तोशू का मजाक उड़ाती है। इसके बाद अनुज आशा भवन पहुंच जाता है और वह अनुपमा को अंकुश से युद्ध की बात करता है और अनुपमा भी इसमें अनुज का साथ देने का बोलती है। दोनों को यूं साथ देकर आद्या बहुत खुश होती है।

Tags

Next Story