Anupama Today Episode: अधिक की एंट्री से छुटेंगे पाखी के पसीने, अनुज के सामने आएगा अनुपमा का दर...

Anupama Today Episode: अधिक की एंट्री से छुटेंगे पाखी के पसीने, अनुज के सामने आएगा अनुपमा का दर...
X

Anupama

Anupama 19 June 2024 Episode: छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल "अनुपमा" में बुधवार 19 जून 2024 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा रहने वाला है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में और क्या-क्या होने वाला है...

Anupama 19 June 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल अनुपमा में रोजाना एक बड़ा ड्रामा होता है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, पाखी की बेटी ठीक हो जाती है लेकिन पाखी शांत नहीं रहती। पाखी बापू जी को खूब खरी खोटी सुनती है। वह बापू जी से साफ बोलती है कि वह बापू जी को कभी माफ नहीं करेगी। अनुपमा पाखी को सुनाती है लेकिन वनराज अपनी बेटी का साथ देता है। वह अपनी मां बापू जी को बच्चों से दूर रहने की सलाह देता है और ये चीज सुन कर उसके बा बापू जी टूट जाते हैं। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, काव्या वनराज से अकेले में बात करती है। वनराज काफी दुखी होता है और काव्या उसे बताती है कि कैसे उसने पा बापू जी से परदादा परदादी होने का हक ले लिया। बा बापू जी की गलती है लेकिन पाखी की ज्यादा है। पाखी सो रही होगी लेकिन बा बापू जी रो रहे होंगे। दूसरी तरफ अनुपमा भी अपने भाई और देविका को शाह हाउस के हंगामे के बारे में बताती है और फिर तीनों ही बुजुर्गों की हालत पर बात करते हैं। बा बापू जी भी शादी के बाद घर छोड़ देने का फैसला लेते हैं।

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, अनुपमा को अनुज का फोन आता है और वह उससे शाह हाउस के हंगामे के बारे में बात करता है। इस दौरान अनुज अनुपमा से मिलने की बात करता है और बातों ही बातों में उसे पता चलता है कि अब अनुपमा खाना बनाने से डरने लगी है। अगले दिन शाह हाउस में बा और बापू जी किसी काम को हाथ नहीं लगाते हैं, लेकिन काव्या डिंपी और किंजल अपनी बातों से बा मना लेते हैं। तभी पाखी नया ड्रामा करती है और अपनी बेटी को खूब डांटती है। इस दौरान अधिक वहां आ जाता है, जिससे पाखी के पसीने छूट जाते हैं। इस बीच अनुपमा देविका के साथ मार्केट जाती है और उसे भी पता चल जाता है कि वह खाना बनाने से दर रही है।

Tags

Next Story