Begin typing your search above and press return to search.

Rituraj Singh Death: एक्टर ऋतुराज सिंह का हुआ निधन, 59 की उम्र में ली अंतिम सांस

Rituraj Singh Death: टीवी अभिनेता ऋतुराज सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 59 साल की उम्र की आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से ऋतुराज सिंह का निधन हुआ है।

Rituraj Singh Death: एक्टर ऋतुराज सिंह का हुआ निधन, 59 की उम्र में ली अंतिम सांस
X
By Ragib Asim

Rituraj Singh Death: टीवी अभिनेता ऋतुराज सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 59 साल की उम्र की आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से ऋतुराज सिंह का निधन हुआ है। एक्टर के दोस्त अमित बहल ने उनकी मौत होने की पुष्टि की। उन्होंने 1993 में टीवी पर प्रसारित होगी अपनी बात, ज्योति, हिटलर दीदी, शपथ, वॉरियर हाई, आहट और अदालत, दीया और बाती हम जैसे कई भारतीय टीवी शो में अपनी अलग-अलग भूमिकाएं निभाई थी। अभिनेता के अचानक निधन की खबर सुनकर फैंस काफी शॉक हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर टीवी की दिग्गज हस्तियां एक्टर को श्रद्धांजलि दे रही हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘सुलझे हुए अभिनेता को ऊपर वाले ने जल्दी बुला लिया।’ दूसरे ने लिखा, ‘भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘अनुपमा में उनका अभिनय सराहनीय रहा है। मैं उनकी वजह से ही शो देखता था। यह कोई उम्र नहीं थी जाने की।’

अनुपमा में आ रहे थे नजर

ऋतुराज सिंह इन दिनों टीवी के लोकप्रिय शो अनुपमा में नजर आ रहे थे। एक्टर ने कई लोकप्रिय टीवी शोज में काम किया है, जिसमें ये रिश्ता क्या कहलाता है भी शामिल है। अभिनेता के निजी जीवन की बात करें तो ऋतुराज सिंह का पूरा नाम ऋतुराज सिंह चंद्रावत सिसोदिया था। उनका जन्म राजस्थान के कोटा में एक सिसोदिया राजपूत परिवार में हुआ था।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story