Begin typing your search above and press return to search.

Anupama: अनुपमा धक्का देगा आद्या, काव्या से काम मांगा बाबूजी, देख आज का एपिसोड...

Anupama 03 February 2024: हिंदी टीवी सीरियल का मोस्ट पॉपुलर शो "अनुपमा" (Anupama) में दर्शकों को जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं।

Anupama: अनुपमा धक्का देगा आद्या, काव्या से काम मांगा बाबूजी, देख आज का एपिसोड...
X
By Gopal Rao

Anupama 03 February 2024: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल का मोस्ट पॉपुलर शो "अनुपमा" (Anupama) में दर्शकों को जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। वही आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, श्रुति से होती हैं, वो सोचती हैं कि अनुज और आद्या दोनों मिलकर मुझे पागल बना रहे हैं, दोनों उसे बिना बताएं बाहर चले गए हैं और अपना फोन भी घर छोड़कर चले गए हैं। फिर अनुज और आद्या वापिस आते हैं, श्रुति अनुज और आद्या से पूछती हैं कि तुम कहा थे तो अनुज बोलता हैं कि आद्या को अच्छा फील नहीं हो रहा था इसलिए वो उसे बाहर लेकर गया था।

श्रुति आद्या से पूछती हैं कि क्या तुम सही हो, तुमने मुझे क्यों नहीं बताया, फिर अनुज आद्या को उसके कमरे में जाने के लिए बोलता हैं लेकिन आद्या अनुज को नजरंदाज करके अंदर चली जाती हैं।आद्या के अंदर जाने के बाद श्रुति अनुज से बोलती हैं कि में तुम्हारे जितना करीब आने की सोच रही हो, लेकिन मुझे ऐसा क्यों लगा रहा हैं कि तुम मेरे से उतने ही दूर जा रहे हों। बाबूजी काव्या के लिए कॉफी लाते हैं फिर दोनों बैठते हैं और बात करते हैं। बाबूजी काव्या से पूछते हैं कि तुम्हें फिर से काम करके कैसा लगा रहा हैं फिर काव्या अपने अनुभव के बारे में बताती हैं। बाबूजी(हशमुख) बोलता हैं कि में भी फिर से काम करना चाहता हूं लेकिन मेरा शरीर अब इसकी इजाजत नहीं देता हैं। फिर काव्या को फोन आता हैं और बाबूजी काव्या के काम को देखते हैं। श्रुति अनुज से बोलती हैं कि उसे बहुत अजीब लग रहा हैं, अनुज चुपचाप खड़ा रहता हैं। श्रुति सोचती हैं कि वो पहले अनुज और आद्या के बीच में पुल की तरह थी लेकिन अब वो पुल टूटता हुआ नजर आ रहा हैं। वह सोचती हैं कि वो इससे बहुत दुविधा में पड़ गई हैं।

बाबूजी, काव्या से कुछ काम मांगता है, वह बोलते है कि उन्हें कुछ काम करना हैं। फिर काव्या बोलती हैं कि में आपको काम दूंगी। काव्या बाबूजी से कहती हैं कि आपकी तरह डिंपल को भी काम करना चाहिए ताकि वो भी दिन भर थोड़ा व्यस्त रहे, लेकिन वो नहीं बोलती हैं काम के लिए पर हमे उसे जीने की एक वजह देनी चाहिए। इधर तोषु, किंजल से ब्रेड और जेली मांगता हैं फिर किंजल बोलती हैं कि अगर उसे कुछ और खाना हैं तो उसे खुद बना लेना चाहिए। फिर अनुपमा आती हैं और नाश्ता परोसती हैं, यह देखकर किंजल और तोषु चौक जाते हैं। अनुपमा उनसे कहती हैं कि उन्हें बाहर के जंक फूड खाने से बचना चाहिए और ताजा खाना, फल खाने चाहिए। तोषु को एहसास होता हैं कि अनुपमा को उनके साथ उनके घर में ही रहना चाहिए, इस बात से किंजल सहमत होती हे। अनुपमा परी को स्कूल छोड़ने का फैसला करती हैं।

अनुपमा परी को स्कूल छोड़कर रेस्टुरेंट जाती हैं, अनुपमा नया रेस्टुरेंट देखकर बहुत खुश होती हैं। यशदीप अनुपमा को देखकर खुश होता हैं। अनुपमा यशदीप से बोलती हैं कि इंश्योरेंस कंपनी से उनके रेस्टुरेंट को कितनी जल्दी सही कर दिया हैं। यशदीप अनुपमा को धन्यवाद बोलता हैं कि तुमने सही समय पर फोन मिलाने की सलाह दी तभी वो रेस्टुरेंट को समय पर सही कर पाएं। विक्रम, अनुपमा से मसाला चाय बनाने को कहता है, फिर यशदीप अनुपमा से पूछता हैं कि वो सही हैं तो अनुपमा बोलती हैं हां में जवाब देकर अंदर चली जाती हैं।

अनुज आद्या से नाश्ता करने के लिए कहता हैं लेकिन आद्या अनुज को इग्नोर करती हैं। अनुज कहता हैं की आद्या उससे परेशान हैं। श्रुति यह सब देखकर खड़ी रहती हैं, आद्या कुछ करने का सोचती हैं। अनुपमा अपने साथियों के साथ डांस करती हैं। फिर आद्या अनुपमा से मिलने आती हैं और उसे बहुत भला बुरा कहती हैं। आद्या की बाते सुनकर अनुपमा रोने लग जाती हैं। अनुपमा आद्या को गले लगाना चाहती हैं, लेकिन आद्या उसे धक्का दे देती हैं।

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, अनुपमा बेहोश हो जाती हैं और इसकी खबर श्रुति अनुज को देती हैं, फिर अनुज अनुपमा को जल्दी ठीक होने के लिए एक कार्ड भेजता हैं और वो अनुपमा से मिलने के लिए तड़पता हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story