Anu Aggarwal Dance Video: 57 साल की 'आशिकी गर्ल' पर डांस करने का ऐसी बुखार, वीडियो देख जमकर किया ट्रोल, बोले- इन्होंने जो...
Anu Aggarwal Dance Video: 57 साल की 'आशिकी गर्ल' पर डांस करने का ऐसी बुखार, वीडियो देख जमकर किया ट्रोल, बोले- इन्होंने जो...

Anu Aggarwal Dance Video: मुंबई। फ़िल्मी दुनिया में ऐसे कई हसीनाएं आती हैं, जो अपने हु्स्न से रातों-रात फेमस हो जाती हैं, एक ऐसी ही हसीना रह चुकी अनु अग्रवाल हैं। इन्होंने साल 1990 में आई फिल्म 'आशिकी' में काम किया था और हर कोई अनु की सादगी पर मर मिटा था। लेकिन फिर एक दौर ऐसा भी आया कि वो बड़े पर्दे से पूरी तरह से गायब हो गईं। अब हाल ही में उन्हें एक इवेंट में स्पॉट किया गया, जिसमे वो बेपरवाह होकर डांस करती नजर आ रही हैं। जिसे देखने के बाद जमकर ट्रोल भी कर रहे है।
दरअसल, अनु अग्रवाल का जो हाल ही में वीडियो आया है, उसमें वो एंबेलिश्ड ब्लैक क्रॉप टॉप, सफेद कटआउट पैंट पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने काला चश्मा भी पहना हुआ है। जिस इवेंट में वो दिख रही हैं, वहां ज्यादातर बुजुर्ग नजर आ रहे हैं और उन बुजुर्गों के बीच वो खुलकर नाचती और इठलाती हुई दिख रही हैं। नीचें देखिए वीडियो...
बता दें कि अनु अग्रवाल का ये अंदाज देखकर कुछ लोगों ने तो उन्हें ट्रोल किया लेकिन कुछ लोग उन्हें सपोर्ट करते हुए भी दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'इन्होंने जो कुछ झेला है, उसके बाद भी इस तरह जीना काबिले-तारीफ है।', दूसरे यूजर ने लिखा- 'उन्हें अपनी जिंदगी इंजॉय करने दीजिए, वो किसी को चोट नहीं पहुंचा रही हैं। इसके अलावा उनके पास इतनी हिम्मत है कि वो जो चाह रही हैं, वो कर रही हैं। जिस तरह से अपनी जिंदगी का आनंद उठा रही हैं, वो हर किसी के बस की बात नहीं है... आपको सला है अनु आप यूं ही अपनी जिंदगी का लुत्फ उठाइए।'
