Begin typing your search above and press return to search.

Ankita Lokhande Pregnant: प्रेग्नेंट हैं अंकिता लोखंडे! शादी के 3 साल बाद इस गहरे दोस्त ने खोली पोल, जानिए क्या है सच्चाई...

Ankita Lokhande Pregnant: प्रेग्नेंट हैं अंकिता लोखंडे! शादी के 3 साल बाद इस गहरे दोस्त ने खोली पोल, जानिए क्या है सच्चाई...

Ankita Lokhande Pregnant: प्रेग्नेंट हैं अंकिता लोखंडे! शादी के 3 साल बाद इस गहरे दोस्त ने खोली पोल, जानिए क्या है सच्चाई...
X

 Ankita Lokhande and Vicky Jain

By Gopal Rao

Ankita Lokhande Pregnant: मुंबई। अंकिता लोखंडे और विकी जैन इन दिनों शो लाफ्टर शेफ में नजर आ रहे हैं। शो में दोनों के बीच की कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया जाता है। इतना ही नहीं इस शो में बाकी कई सेलेब्स भी हैं जैसे अली गोनी, निया शर्मा, राहुल वैद्य, जन्नत जुबैर, रीम शेख, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह। इस दौरान सभी एक-दूसरे के साथ खूब मस्ती करते हैं। वहीं हाल ही में अली ने अंकिता और विकी को लेकर कुछ ऐसा कहा कि एक बार फिर एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर को हवा मिल गई।

दरअसल, अली दोनों के साथ मस्ती करते हुए कहते हैं कि छोटा जैन या छोटी जैनी आ रही है। इस स्टेटमेंट को सुनन के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि कहीं सच में तो नहीं अंकिता प्रेग्नेंट हैं। खैर अब खुद इन अफवाहों पर अंकिता क्या कहती हैं देखते हैं।

बता दें कि इससे पहले जब प्रेग्नेंसी की खबर आई थी तब अंकिता ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'हम हमेशा बच्चों की बात करते हैं। बच्चे हमारे रिश्ते का फ्यूचर हैं। मेरे पास कुछ नहीं है छिपाने के लिए। बच्चे तो होंगे ही कभी न कभी। हमें नहीं पता हमारे बच्चे कब होंगे, लेकिन हम इस बारे में बात जरूर करते हैं। जब भी मैं बच्चों को लेकर बात करती हूं तो मुझे अच्छा लगता है।' अंकिता और विकी कुछ समय पहले बिग बॉस शो में आए थे। शो में दोनों के बीच बहुत लड़ाई होती थी। इतना ही नहीं कई बार तो बात तलाक तक आ गई थी। फैंस को लगा था कि शो से बाहर आकर दोनों अलग हो जाएंगे। लेकिन अच्छी बात यह है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। दोनों अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। फैंस चाहते हैं कि दोनों अब जल्द अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएं और पैरेंट्स बन जाएं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story