Begin typing your search above and press return to search.

Ankita lokanfde hausband: अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन भयानक दुर्घटना के हुए शिकार? अस्पताल में भर्ती, जानिए हेल्थ अपडेट

Ankita lokanfde hausband Injury: चर्चित एक्ट्रेस अंकिता लाेखंडे के पति विक्की जैन एक भयानक हादसे का शिकार हो गए हैं। दुर्घटना के बाद उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Ankita lokanfde hausband: अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन भयानक दुर्घटना के हुए शिकार? अस्पताल में भर्ती, जानिए हेल्थ अपडेट
X
By Ragib Asim

Ankita lokanfde hausband Injury: चर्चित एक्ट्रेस अंकिता लाेखंडे के पति विक्की जैन एक भयानक हादसे का शिकार हो गए हैं। दुर्घटना के बाद उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने खुलासा किया कि विक्की के हाथ में कांच के टुकड़े घुस गए थे, जिसके कारण उनकी सर्जरी हुई और 45 टांके लगाने पड़े। वह पिछले 3 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं।

विक्की मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। संदीप ने उनकी तस्वीरें शेयर कर लिखा, '45 टांके लगे और 3 दिन अस्पताल में बिताए, बावजूद इसके इनका हौसला अटूट है। इतने दर्द के बावजूद विक्की हमें हंसाते रहे और महसूस कराते रहे जैसे कुछ हुआ ही न हो। अंकिता आप किसी सुपरवुमन से कम नहीं हैं, जो 72 घंटों की चिंता और देखभाल के बीच चट्टान की तरह उनके साथ ढाल बनकर खड़ी रहीं। आपका साहस ही उनकी ताकत रहा।'

बता दें कि अस्पताल से एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विक्की बिस्तर पर लेटे दिख रहे हैं। उनके एक हाथ में प्लास्टर चढ़ा हुआ है और उनक चेहरे पर सूजन नजर आ रही है।

इन शोज में दिखे थे अंकिता और विक्की

अंकिता-विक्की आखिरी बार कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' में नजर आए थे। इसके बाद वह अगस्त महीने में गणपति स्थापना के कारण सुर्खियों में थे। वो अपने घर पर बप्पा को लेकर आए थे, जहां सितारों ने पहुंचकर बप्पा के दर्शन किए थे। समर्थ संग दोनों का पुराना रिश्ता रहा है। 'बिग बॉस 17' में वे साथ थे। इसके अलावा कुकिंग शो में भी इनकी खूब जमी थी। उधर संदीप से भी अंकिता की काफी पुरानी दोस्ती है।

कब हुई अंकिता और विक्की थी शादी?

अंकिता और विक्की अब तक 3 रियलिटी शोज 'बिग बॉस 17', 'स्मार्ट जोड़ी' और 'लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट', में साथ नजर आ चुके हैं। 'बिग बॉस' में उनके रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। अंकिता और विक्की ने साल 2021 में शादी की थी।

शादी से पहले उन्होंने करीब 3 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था, दोनों ने साल 2018 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story