Anil Kapoor: अरे अनिल कपूर को ये क्या हुआ!... ऑक्सीजन मास्क लगाकर करनी पड़ रही है वर्कआउट, VIDEO देख फैंस हुए परेशान...

मुंबई I बॉलीवुड के एवरग्रीन कहे जाने वाले एक्टर अनिल कपूर के एक वीडियो को लेकर फैंस परेशान हो रहे है। ऐसा कहा जाता है कि उनपर उम्र का कुछ खास असर नहीं होता। 66 की उम्र में भी वह 35-40 साल के किसी व्यक्ति की तरह जवान लगते हैं। अनिल कपूर की इस फिटनेस का राज सही खानपान और डेली एक्सरसाइज है, जिसे एक भी दिन करना वह मिस नहीं करते। इस दौरान उनका के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिससे हर कोई उनके लिए परेशान हो रहे है।
दरअसल, दिग्गज अभिनेता ने ट्रेडमिल पर वर्कआउट करने की कुछ फोटो शेयर कीं। साथ ही वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमे उन्होंने दिखाया है कि 60 पार भी उनमें गजब का स्टेमिना है। लेकिन इन तस्वीरों पर जिस चीज ने यूजर्स का ध्यान खींचा, वह था अनिल कपूर का ऑक्सिजन मास्क पहनकर एक्ससरसाइज करना। जी हां, अनिल कपूर ने बड़ा सा ऑक्सिजन मास्क लगाते हुए ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज की है। उन्हें इस रूप में देख कुछ फैंस ने हैरानी जताई है, तो कुछ ने चिंता। वहीं, कुछ ऐसे भी हैं, जिन्होंने अभिनेता को फाइटर बताते हुए उनकी तारीफ की है। वहीं, कुछ यूजर्स ऐसे भी रहे, जिन्होंने इस बात को क्लियर किया कि यह ऑक्सिजन मास्क नहीं, बल्कि एक तरह की हाई एल्टीट्यूड ट्रेनिंग है, जो ऑक्सिजन को कम करती है। देखिए फोटो-वीडियो...
Tags
-
Home
-
Menu
