Begin typing your search above and press return to search.

Amrapali Dubey Song: भीगी बारिश में हुस्न की मल्लिका बनी आम्रपाली दुबे, एक्ट्रेस की ये तड़प देख आपको भी आ जाएगी अपने महबूब की याद...

Amrapali Dubey Song: भीगी बारिश में हुस्न की मल्लिका बनी आम्रपाली दुबे, एक्ट्रेस की ये तड़प देख आपको भी आ जाएगी अपने महबूब की याद...

Amrapali Dubey Song: भीगी बारिश में हुस्न की मल्लिका बनी आम्रपाली दुबे, एक्ट्रेस की ये तड़प देख आपको भी आ जाएगी अपने महबूब की याद...
X
By Gopal Rao

Amrapali Dubey Song: मुंबई। आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की फेमस एक्ट्रेसेस में एक हैं। आम्रपाली दुबे के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। आम्रपाली दुबे की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर आम्रपाली दुबे को 4.9 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फैंस भी एक्ट्रेस की नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इन्तजार करते रहते हैं। ऐसे में आम्रपाली दुबे का नया गाना ”आने वाला है मेरा सनम” फाइनली रिलीज किया जा चुका है। तो चलिए बताते हैं क्या है इस गाने में खास!...

दरअसल, आम्रपाली दुबे का नया गाना ”आने वाला है मेरा सनम” रिलीज किया जा चुका है। आम्रपाली दुबे इस गाने के वीडियो में झमाझम बारिश में पानी में अपने हुस्न से आग लगा रही हैं। एक्ट्रेस कभी लाल साड़ी में बलखा रही हैं तो कभी सफ़ेद साड़ी और ऑक्सीडाइज ज्वेलरी में चांदनी नजर आ रही हैं। गाने में एक्ट्रेस भरी बरसात में अपने सनम का इंतजार कर रही हैं। एक्ट्रेस बादलों से गुजारिश करती हैं कि वो जरा थम के बरसे क्योंकि उनका सनम आने वाला है। गाने के वीडियो में आम्रपाली दुबे संग प्रवेश लाल यादव नजर आ रहे हैं। प्रवेश और आम्रपाली के बीच का रोमांस देखने में बेहद प्यार और सुकून देने वाला है। एक्ट्रेस की प्रवेश संग केमिस्ट्री जोरदार नजर आ रही है। देखिए वीडियो...

बता दें कि, एक्ट्रेस के इस नए गाने ”आने वाला है मेरा सनम” को कल्पना पटवारी ने गाया है। जबकि गाने के लिरिक्स शेखर मधुर ने लिखे हैं। इस गाने का म्यूजिक अमन श्लोक ने दिया है। प्रसून यादव ने इस गाने को कोरियोग्राफ किया है। रिलीज के साथ ही गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। आम्रपाली दुबे के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से ये गाना रिलीज किया गया है। ये गाना वाकई आपको भी अपने सनम की याद दिला देगा।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story