Begin typing your search above and press return to search.

Amrapali dubey pregnant OMG: एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे बिन शादी के हुई प्रेग्नेंट, फैन्स बोले-बच्चा किसका है, निरहुआ खेल...

Amrapali dubey pregnant OMG: एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे बिन शादी के हुई प्रेग्नेंट, फैन्स बोले-बच्चा किसका है, निरहुआ खेल...
X
By NPG News

Amrapali dubey pregnant OMG डेस्क। भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की एक फोटो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। फोटो में आम्रपाली प्रेग्नेंट दिख रही है। फैन्स फ़ोटो देखकर शॉक्ड है। इस फोटो को आम्रपाली ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

दरअसल, सोशल मीडिया में वायरल फ़ोटो आम्रपाली की आने वाली फिल्म की है। सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज उनकी अपकमिंग फिल्म 'दाग- एगो लांछन' की है। इसमें वो शादीशुदा और प्रेग्नेंट महिला के रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म में भोजपुरी एक्ट्रेस को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा जाएगा। फैंस इसे देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

दूसरी फोटो में आम्रपाली दुबे को बेबी बंप को फ्लॉन्ट करने के साथ ही मायूस देखा जा सकता है। इसे देखने के बाद तो लोग शॉक्ड रह गए और खूब रिएक्शन दिए। कुछ क्या बहुत से यूजर्स ने उन्हें जमकर बधाइयां भी दी है। इसके साथ ही कुछ ने तो उनकी प्रग्नेंस को लेकर सवाल किया कि वो प्रेग्नेंट हो गईं?

एक फैन्स ने लिखा, 'कुंवारे में गंगा नहा ले लू'। दूसरे ने लिखा, 'कब हुआ ये'। तीसरे ने लिखा, 'निरहुआ खेल गया क्या?'। चौथे ने लिखा, 'ये किसका बच्चा है'। इसी तरह से लोग उनकी पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके चाहने वाले खूब पसंद करते हैं। आम्रपाली दुबे और निरहुआ अक्सर अपने रिश्ते की वजह से चर्चा में बने रहते हैं।

Next Story