Begin typing your search above and press return to search.

तलाक की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस का उड़ाया मजाक, उम्र में 10 साल के फासले पर कही ये बात... अनुष्का शर्मा ने कह दी ऐसी बात

तलाक की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस का उड़ाया मजाक, उम्र में 10 साल के फासले पर कही ये बात... अनुष्का शर्मा ने कह दी ऐसी बात

तलाक की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस का उड़ाया मजाक, उम्र में 10 साल के फासले पर कही ये बात... अनुष्का शर्मा ने कह दी ऐसी बात
X
By NPG News

मुंबई 27 नवंबर 2021 I बॉलिवुड से हॉलिवुड तक ऐक्टिंग का डंका बजाने वाली ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया से अपने पति निक जोनस का सरनेम हटा दिया है। इसके बाद से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच तलाक की अफवाहें फैलने लगीं। फिर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने बताया कि सभी अटकलें फर्जी हैं। उनके बेटी और दामाद अलग नहीं हो रहे हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो सोशल मीडिया शेयर किया है। इसमें वह अपने पति निक जोनस और उनके भाइयों को रोस्ट करती हुई नजर आ रही हैं।

यह वीडियो खूब धूम मचा रहा है और जिस तरह से उन्होंने जोनास ब्रदर्स को रोस्ट किया है, वह भी जमकर पसंद किया जा रहा है. प्रियंका चोपड़ा के रोस्टिंग वीडियो को लेकर अनुष्का शर्मा ने अपनी राय दी तो इस पर प्रियंका चोपड़ा ने भी उन्हें अपना रिएक्शन दिया. प्रियंका चोपड़ा के रोस्टिंग वीडियो को लेकर अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'आप इसमें कितनी अच्छी हैं प्रियंका चोपड़ा.' इस पर प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर रिएक्ट किया. प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'शुक्रिया लव अनुष्का शर्मा.' बता दें कि नेटफिल्क्स द जोनास ब्रदर्स फैमिली रोस्ट हाल ही में रिलीज हुआ है. जिसे खूब पसंद किया जा रहा है. प्रियंका चोपड़ा के इस रोस्ट वीडियो पर सामंथा रुथ प्रभु ने भी कमेंट किया है. प्रियंका ने कहा कि निक और मेरे बीच 10 साल की उम्र का अंतर है. 90 के दशक के कई पॉप कल्चर संदर्भ हैं जो उन्हें समझ में नहीं आते हैं और मुझे उन्हें उन्हें समझाना होगा. हम एक दूसरे को चीजें सिखाते है. उदाहरण के लिए उन्होंने मुझे टिक टोक का उपयोग करना दिखाया. आप जानते हैं, और मैंने उन्हें दिखाया कि एक सफल अभिनय करियर कैसा बनाते है.

वीडियो में प्रियंका स्टेज पर खड़ी हैं और एक कोने में तीनों जोनस ब्रदर्स बैठे हुए हैं। वहां मौजूद दर्शकों से प्रियंका कहती हैं, 'मैं बहुत सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रही हूं, आज रात अपने पति निक जोनस को रोस्ट करते हुए, और उनके भाइयों को भी, जिनका नाम मुझे कभी याद नहीं रहता। मैं भारत से हूं, एक ऐसा देश जहां की संस्कृति, संगीत और मनोरंजन बहुत समृद्ध है इसलिए साफ है कि वह जोनस ब्रदर्स के लिए नहीं बना है। बता दें कि 2015 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की पहली मुलाकात हुई थी। बाद में दोनों के बीच नजदीकियां मेट गाला में बढ़ीं। यहीं से दोनों ने नंबर एक्सचेंज किए और बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया था। प्रियंका चोपड़ा को निक ने ग्रीस में प्रपोज किया था। करीब 3 साल के अफेयर के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने दिसंबर, 2018 में जोधपुर के उम्मेदभवन पैलेस में शादी कर ली। ये शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई थी।

Next Story