Aman Dhaliwal: मशहूर एक्टर पर कुल्हाड़ी और चाकू से हमला: जिम में वर्कआउट करते वक्त बदमाशों ने अभिनेता पर किया जानलेवा हमला, Video वायरल...

Aman Dhaliwal: मशहूर एक्टर पर कुल्हाड़ी और चाकू से हमला: जिम में वर्कआउट करते वक्त बदमाशों ने अभिनेता पर किया जानलेवा हमला, Video वायरल...
X

अमन धालीवाल

मशहूर एक्टर पर कुल्हाड़ी और चाकू से हमला: जिम में वर्कआउट करते वक्त बदमाशों ने अभिनेता पर किया जानलेवा हमला, Video वायरल...

मुंबई I बॉलीवुड की कई फिल्मों में नज़र आ चुके पंजाब के मशहूर एक्टर अमन धालीवाल पर अमेरिका में चाकू से हमला हुआ है. इस हमले में धालीवाल गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. एक्टर पर हमला उस वक्त हुआ जब वह जिम में वर्कआउट कर रहे थे. उनके साथ हुई मारपीट और हमले ही घटना जिम के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका एक वीडियो अब इंटरनेट पर सामने आया है.

खबर के मुताबिक, 'एक कुडी पंजाब दी' के अभिनेता धालीवाल पर यह हमला उस समय हुआ जब वह जिम में कसरत कर रहे थे. हमले की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैप्चर हो गई. हमले का एक वीडियो भी अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. धालीवाल की एक फोटो सामने आई है जिसमें उनके हाथों और शरीर पर पट्टियां लगी हुई नजर आ रही है. हमले की यह घटना सुबह करीब 9:20 बजे हुई, पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.जिन लोगों को अमन धालीवाल के बारे में जानकारी नहीं हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दें कि अमन मिठू सिंहऔर गुरतेज कौर धालीवाल के बेटे हैं. उन्होंने अपने जीवन के शुरुआती दिन मनसा, पंजाब में बिताए. अमेरिका में हुए इस हमले के बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वह अभी बोल पाने में असमर्थ हैं इसलिए वो किसी का फोन नहीं उठा रहे हैं.मैं जल्द ही सबसे बात करूंगा, फिलहाल पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूं. यहां देखिए वीडियो...

Tags

Next Story