Begin typing your search above and press return to search.

Amala Paul Baby Bump Photoshoot: एक्ट्रेस अमाला पॉल ने बेबी बंप के साथ करवाया नया फोटोशूट, तस्वीरें देख फिदा हुए फैंस...

Amala Paul Baby Bump Photoshoot: एक्ट्रेस अमाला पॉल ने बेबी बंप के साथ करवाया नया फोटोशूट, तस्वीरें देख फिदा हुए फैंस...

Amala Paul Baby Bump Photoshoot: एक्ट्रेस अमाला पॉल ने बेबी बंप के साथ करवाया नया फोटोशूट, तस्वीरें देख फिदा हुए फैंस...
X

Amala Paul Baby Bump Photoshoot

By Gopal Rao

Amala Paul Baby Bump Photoshoot: मुंबई। साउथ इंडियन फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री अमाला पॉल ने पिछले साल नवंबर में अपने बॉयफ्रेंड जगत देसाई के साथ शादी की थी। हाल ही में एक्ट्रेस ने बेबी बंप के साथ नया फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट से अमाला अपने फैंस का दिल जीत रही हैं। शादी के 2 महीने बाद ही एक्ट्रेस ने अपने फैंस को ये खुशखबरी दे दी थी। शादी के बाद से ही अमाला अपने ससुराल में ही ज्यादा समय बीता रही हैं।

दरअसल, अमाला पॉल ने जो लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वह डीप नेकलाइन की ऑफ व्हाइट ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं इस आउटफिट के साथ अमाला लाइट मेकअप और ओपन हेयर में किसी अप्सरा से कम खूबसूरत नहीं दिख रही हैं। वहीं इस दौरान अमाला के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो भी साफतौर पर नजर आ रहा है। फैंस को अमाला की ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही है। लोग उनके इस क्यूट से फोटोशूट को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग उनकी इन तस्वीरों को देखकर उन्हें एंजेल कहते हुए नजर आ रहे हैं। देखिए तस्वीरें...

बता दें, अमाला पॉल और जगत देसाई ने नवंबर 2023 में शादी की थी। कपल की शादी केरल के कोच्ची में एक प्राइवेट सेरिमनी में हुई थी। अमाला और जगत के बीच पहले गहरी दोस्ती थी जो बाद में प्यार में बदल गई और फिर दोनों ने शादी का फैसला कर लिया था। वहीं शादी के ठीक दो महीने बाद जनवरी में अमाला पॉल ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया। अमाला ने अपना बेबी बंप फ्लॉट करते हुए तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वो रेड ड्रेस पहने नजर आई थीं। इसके बाद सेही एक्ट्रेस अपने ससुराल में हैं। अमाला की गोदभराई भी उनकी ससुराल में ही हुई थी , जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story