Begin typing your search above and press return to search.

Amaal Malik Biography: बिग बॉस 19 में एंट्री करने वाले अमाल मालिक की बायोग्राफी, सलमान की 'जय हो' से लेकर फिल्मफेयर अवॉर्ड और अब रियलिटी शो तक का सफर!

Amaal Mallik Biography: अमाल मलिक भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर युवा संगीतकारों में से एक हैं। 16 जून 1990 को मुंबई में जन्मे अमाल ने अपने मुसिक करियर की शुरुआत 2014 में सलमान खान की फिल्म जय हो से की थी।

Amaal Malik Biography: बिग बॉस 19 में एंट्री करने वाले अमाल मालिक की बायोग्राफी, सलमान की जय हो से लेकर फिल्मफेयर अवॉर्ड और अब रियलिटी शो तक का सफर!
X
By Ragib Asim

Amaal Mallik Biography: अमाल मलिक भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर युवा संगीतकारों में से एक हैं। 16 जून 1990 को मुंबई में जन्मे अमाल ने अपने मुसिक करियर की शुरुआत 2014 में सलमान खान की फिल्म जय हो से की थी। महज कुछ ही वर्षों में उन्होंने बॉलीवुड को एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, नूर, साइना और कबीर सिंह जैसी फिल्मों के यादगार गाने दिए।आज वह सिर्फ एक संगीत निर्देशक नहीं बल्कि गायक, गीतकार, अरेंजर और संगीत निर्माता भी हैं। 2025 में वह बिग बॉस 19 के घर में बतौर प्रतियोगी शामिल हुए हैं, जिससे उनका फैनबेस और भी बड़ा होने वाला है।

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

अमाल मलिक संगीतकार डब्बू मलिक और ज्योति मलिक के बेटे हैं। उनके दादा सरदार मलिक भी प्रसिद्ध संगीतकार रहे हैं। उनका पूरा परिवार संगीत की परंपरा से जुड़ा रहा है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई जमनाबाई नरसी स्कूल से की और फिर एनएम कॉलेज, मुंबई से कॉमर्स (Commerce) स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ म्यूजिक (लंदन) से पियानो और वेस्टर्न क्लासिकल संगीत की पढ़ाई की। उनके छोटे भाई अरमान मलिक आज बॉलीवुड और इंडी-पॉप के पॉपुलर गायक हैं।

संगीत की ओर झुकाव

सिर्फ 8 साल की उम्र से ही अमाल का रुझान संगीत की ओर हो गया था। उन्होंने पियानो बजाना सीखा और धीरे-धीरे भारतीय शास्त्रीय और पश्चिमी संगीत दोनों में महारत हासिल की। अपने दादा से उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत का मार्गदर्शन लिया।

करियर की शुरुआत

अमाल ने अपने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड स्कोर और म्यूजिक अरेंजमेंट से की। उन्होंने सकार, शूटआउट एट लोखंडवाला और किसान जैसी फिल्मों के लिए संगीतकारों की सहायता की। 2014 में सलमान खान की फिल्म जय हो से उन्हें बड़ा ब्रेक मिला, जिसमें उन्होंने तीन गाने कंपोज किए। इसके बाद खूबसूरत फिल्म के गाने “नैना” ने उन्हें पहचान दिलाई।

करियर की बड़ी उपलब्धियां

  • एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (2016) का- कौन तुझे सुपरहिट हुआ।
  • रॉय फिल्म का सूरज डूबा है युवाओं के बीच आज भी हिट है।
  • बद्रीनाथ की दुल्हनिया का रोके ना रुके नैना और आशिक surrender हुआ ने उन्हें नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
  • नूर, गोलमाल अगेन, मुबारकां और कबीर सिंह जैसे प्रोजेक्ट्स ने उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री का स्टार बना दिया।
  • 2019 में फिल्म कबीर सिंह का ये आईना उनके करियर का अहम गाना रहा।
  • साइना (2021) के गाने “परिंदा” और “चल वहीं चले” भी खूब पसंद किए गए।

गायक के रूप में करियर

अमाल सिर्फ कंपोजर ही नहीं, बल्कि एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। उन्होंने ऐ खुदा, गुलाबी 2.0, आशिक surrender हुआ, परिंदा और तू मेरा नहीं जैसे गाने अपनी आवाज़ में दिए हैं।

पुरस्कार और सम्मान

  • 2015: सूरज डूबा है के लिए मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड्स (Upcoming Music Composer of the Year)।
  • 2017: IIFA Award for Best Music Director (बद्रीनाथ की दुल्हनिया)।
  • 2019: IIFA Award for सोनू के टीटू की स्वीटी।
  • 2020: Filmfare Award – Best Music Director (कबीर सिंह)।

बिग बॉस 19 में अमाल मलिक

2025 में अमाल मलिक ने सभी को चौंकाते हुए बिग बॉस 19 में एंट्री की है। संगीत और ग्लैमर की दुनिया से निकलकर अब वह रियलिटी शो के मंच पर अपने असली व्यक्तित्व को दर्शकों के सामने लाने वाले हैं। फैन्स क्यूरियस हैं कि क्या अमाल अपने शांत और क्रिएटिव नेचर से घर में अलग पहचान बना पाएंगे या विवादों में उलझेंगे।

सोशल मीडिया और फैन फॉलोइंग

  • अमाल मलिक सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं।
  • Instagram: @amaal_mallik (4 मिलियन फॉलोअर्स)
  • Twitter (X): @AmaalMallik
  • YouTube चैनल: @amaalmallikmusic उनके म्यूजिक वीडियो और सिंगल्स यहाँ ट्रेंड करते रहते हैं।

क्यों मशहूर हैं अमाल मलिक?

अमाल मलिक आज भारत के युवा और ट्रेंडिंग संगीतकारों में गिने जाते हैं। उनकी मेलोडी और मॉडर्न बीट्स का मिक्स लोगों को खूब पसंद आता है। वह अपने भाई अरमान मलिक के साथ मिलकर भी कई हिट गाने दे चुके हैं। अब बिग बॉस 19 से उन्हें टीवी दर्शकों का भी प्यार मिलेगा।

अमाल मलिक के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1. अमाल मलिक कौन हैं?

अमाल मलिक एक भारतीय संगीतकार, गायक और फिल्मफेयर अवॉर्ड विजेता हैं, जो अब बिग बॉस 19 में नजर आ रहे हैं।

प्रश्न 2. अमाल मलिक की उम्र क्या है?

उनका जन्म 16 जून 1990 को हुआ था। 2025 तक उनकी उम्र 35 वर्ष है।

प्रश्न 3. अमाल मलिक के भाई कौन हैं?

अरमान मलिक – एक लोकप्रिय गायक।

प्रश्न 4. अमाल मलिक का डेब्यू कब हुआ?

2014 में सलमान खान की फिल्म जय हो से।

प्रश्न 5. अमाल मलिक के मशहूर गाने कौन से हैं?

सूरज डूबा है, कौन तुझे, रोके ना रुके नैना, ये आईना, परिंदा, तू मेरा नहीं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story