Begin typing your search above and press return to search.

Allu Arjun Pushpa 2 : पुष्पा राज का खेल अभी नहीं हुआ खत्म : 2026 में बड़े धमाल की तैयारी, जानें अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का क्या हैं जापान कनेक्शन

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, जिनकी फिल्म पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 1800 करोड़ रुपये से अधिक का विशाल कलेक्शन करके भारतीय सिनेमा में धूम मचा दी थी

Allu Arjun Pushpa 2 : पुष्पा राज का खेल अभी नहीं हुआ खत्म : 2026 में बड़े धमाल की तैयारी, जानें अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का क्या हैं जापान कनेक्शन
X

Allu Arjun Pushpa 2 : पुष्पा राज का खेल अभी नहीं हुआ खत्म : 2026 में बड़े धमाल की तैयारी, जानें अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का क्या हैं जापान कनेक्शन

By Uma Verma

Allu Arjun Pushpa 2 : साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, जिनकी फिल्म पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 1800 करोड़ रुपये से अधिक का विशाल कलेक्शन करके भारतीय सिनेमा में धूम मचा दी थी, अब एक बार फिर बड़े धमाके की तैयारी में हैं। पुष्पा राज का खेल अभी खत्म नहीं हुआ है, बल्कि यह करीब 6000 किलोमीटर दूर जापान में शुरू होने जा रहा है। अभिनेता अल्लू अर्जुन के मैनेजर शरथ चंद्र नायडू ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बड़ी खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि अभिनेता जल्द ही जापान का दौरा करेंगे। यह दौरा उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा 2 – द रूल' के विशेष प्रचार अभियान (Promotion Event) के लिए होगा, जो कि अगले साल जनवरी 2026 में एशियाई देश जापान में रिलीज़ होने वाली है।

Allu Arjun Pushpa 2 : पुष्पा 2 की जापान रिलीज़ को लेकर उत्सुकता चरम पर है। फिल्म को वहाँ 'पुष्पा कुनरिन' नाम से रिलीज़ किया जा रहा है। गीक पिक्चर्स (Geek Pictures) ने शोचिकु (Shochiku) के साथ मिलकर इस मेगा रिलीज़ की घोषणा की थी। सबसे खास बात यह है कि जापान में 'पुष्पा 2' का वह वर्जन रिलीज़ किया जाएगा, जिसे दर्शक पहले नहीं देख पाए थे। जहाँ भारत और दुनियाभर में 'पुष्पा 2 – द रूल' का मूल वर्जन लगभग 200 मिनट का था, वहीं जापान में 20 मिनट अतिरिक्त फुटेज वाला 222 मिनट का एक्सटेंडेड वर्जन रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म के जापानी-वर्जन का ट्रेलर और एक स्टाइलिश पोस्टर भी जारी किया जा चुका है, जिसमें अल्लू अर्जुन दमदार स्वैग में नजर आ रहे हैं। यह एक्सटेंडेड वर्जन जापान के दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा और अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बढ़ाएगा।

Allu Arjun Pushpa 2 : बता दें कि पुष्पा 2 के बाद पुष्पा 3 भी आएगी, लेकिन फिलहाल अल्लू अर्जुन निर्देशक एटली की एक अन्य बड़ी फिल्म में व्यस्त हैं, जहाँ उनके साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। अपनी व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बावजूद, अल्लू अर्जुन ने अपने जापानी प्रशंसकों से जुड़ने और 'पुष्पा 2' के इस बड़े अंतरराष्ट्रीय लॉन्च का हिस्सा बनने का फैसला किया है।

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story