Begin typing your search above and press return to search.

Alia Bhatt Birthday: पैपराजी संग ने आलिया भट्ट ने सेलिब्रेट किया बर्थडे, नो-मेकअप लुक में आईं नजर, देखिए वीडियो...

Alia Bhatt Birthday: पैपराजी संग ने आलिया भट्ट ने सेलिब्रेट किया बर्थडे, नो-मेकअप लुक में आईं नजर, देखिए वीडियो...

Alia Bhatt Birthday: पैपराजी संग ने आलिया भट्ट ने सेलिब्रेट किया बर्थडे, नो-मेकअप लुक में आईं नजर, देखिए वीडियो...
X
By Gopal Rao

Alia Bhatt Birthday: मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट 15 मार्च को 31 साल की हो गई हैं। आलिया भट्ट के इस खास दिन पर उनके तमाम चाहने वालों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। आलिया भट्ट के जन्मदिन मनाने के लिए तमाम पैपराजी उनके घर के बाहर पहुंचे और उनसे केक कटवाया।

एक पपराजी उनके लिए केक लाकर देता है जिस पर लिखा था, 'Raha's Mom।' वह कैमरे की ओर केक दिखाती हैं। मोमबत्ती को बुझाने से पहले वह विश मांगती हैं और उसके बाद केक काटती हैं। केक का एक टुकड़ा लेकर वह कैमरे की दिखाती हैं। एक अन्य पपराजी भी उनके लिए केक लेकर आता है जिसे वह काटती हैं। इससे पहले आलिया ने अपना जन्मदिन रणबीर कपूर, नीतू कपूर, सोनी राजदान, शाहीन भट्ट और करीबी दोस्तों के साथ मुंबई में मनाया। उन्हें कॉर्सेट टॉप और ब्लैक ट्राउजर पहने देखा गया। पार्टी के लिए वह वेन्यू पर एंट्री करते हुए मुस्कुराती हैं। इस पार्टी में रणबीर कैजुअल लुक में थे जिस पर उनकी बेटी राहा का नाम लिखा हुआ था। देखिए वीडियो...

बता दें कि वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल उनकी आने वाली फिल्म 'जिगरा' है जिसमें वेदांग रैना भी हैं। इसे वासन बाला डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस के बाद संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' है। आलिया के साथ फिल्म में रणबीर कपूर और विकी कौशल हैं। यह फिल्म 2025 में रिलीज होगी।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story