Begin typing your search above and press return to search.

फूट-फूटकर रोते नजर आए अक्षय कुमार, टिप टिप ये आंसू देखकर फैंस की बढ़ीं धड़कनें... जानिए ऐसा क्या हुआ...

फूट-फूटकर रोते नजर आए अक्षय कुमार, टिप टिप ये आंसू देखकर फैंस की बढ़ीं धड़कनें... जानिए ऐसा क्या हुआ...
X
By NPG News

मुंबई I बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' स्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। लेकिन उसके पहले वह अपनी ऑन स्क्रीन बहनों के संग इस मूवी को प्रमोट कर रहे हैं। प्रमोशन के लिए वह जगह-जगह जा रहे हैं। सोनी टीवी पर आने वाले 'सुपरस्टार सिंगर 2' में भी पहुंचे। लेकिन यहां कुछ ऐसा वाकया हुआ कि वह फूट-फूटकर रोने लगे। उनकी आंखों से आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे। अब ऐसा क्या हुआ, आइए बताते हैं।

दरअसल, अक्षय कुमार 'सुपरस्टार सिंगर 2' में 'रक्षा बंधन' को प्रमोट करने के लिए पहुंचेंगे। इस एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें अक्षय अपनी ऑनस्क्रीन बहनों के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक बच्चा 'फूलों का तारों का सबका कहना है' गाना डेडिकेट करता है और अक्षय कुमार के लिए उनकी बहन अल्का का मैसेज प्ले होने लगता है। इस प्यारे से मैसेज को सुनने के बाद अक्षय भावुक हो जाते हैं और अपने आंसू रोक नहीं पाते। अक्षय कुमार की बहन अल्का के साथ उनके फोटो प्ले हो रहे हैं। इसके साथ ही अल्का कहती हैं कि कल बात करते हुए आया कि 11 अगस्त को राखी है। मेरे हर सुख दुख में मेरे साथ खड़ा रहा। दोस्त, भाई, बाप...सारे रोल निभाए तूने राजा। हर चीज के लिए शुक्रिया राजू। अपनी बहन का मैसेज सुन अक्षय कुमार रोने लगते हैं और फिर सभी को अपने पुराने दिनों के बारे में बताते हैं। अक्षय कहते हैं, 'हम सब एक छोटे से घर में रहते थे। उस एक देवी के आने के बाद हमारी जिंदगी बदल गई। जो एक बहन का रिश्ता है, उससे बड़ा कोई नहीं होता।' देखिए वीडियो...

Next Story