अक्षय कुमार ने महादेव गंगा में मारी छलांग, एक्टर नहीं आए दूर- दूर तक नजर... जानिए फिर क्या हुआ

मुंबई 31 मई 2022 I बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पृथ्वीराज' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था, अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज कुछ ही समय में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है ऐसे में एक्टर का हौरान करने वाला एक वीडियो खूब वायरल हो रहा हैं. जानें क्या हैं पूरा मामला
दरअसल, इस वीडियो में वे गंगा में नाव से कूदकर डुबकी लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो को इंस्टेंट बॉलीवुड के पेज से शेयर किया गया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि एक्टर नाव पर खड़े हैं और अचानक गंगा नदी में कूद जाते हैं. वे पानी के अंदर जाने के बाद कुछ सेकंड्स तक नजर नहीं आते. इसके बाद अचानक वे ऊपर तैरते हुए दिखते हैं. इस दौरान एक्टर कुर्ते पजामे में नजर आए. बता दें, नदी में कूदने के बाद जब कुछ देर तक अक्षय दिखाई नहीं दिए तो उनके फैन्स को चिंता हो गई और इसका जिक्र उन्होंने इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में भी किया. एक ने लिखा, 'मैं तो डर ही गया था'. तो एक अन्य लिखते हैं, 'फिल्म हिट होगी सर'. गौरतलब है कि अक्षय कुमार फिल्म पृथ्वीराज में मानुषी छिल्लर के साथ दिखाई देंगे.
Tags
- अक्षय कुमार
- अक्षय कुमार गंगा में मारी छलांग
- अक्षय कुमार ने महादेव गंगा में मारी छलांग
- एक्टर नहीं आए दूर- दूर तक नजर
- गंगा में कूदे अक्षय कुमार
- अक्षय कुमार महादेव गंगा वीडियो
- अक्षय कुमार की खबर
- Akshay Kumar
- Akshay Kumar jumped in Ganga
- Akshay Kumar jumped in Mahadev Ganga
- actor did not come far and wide
- Akshay Kumar Mahadev Ganga video
- news of Akshay Kumar
-
Home
-
Menu

