Begin typing your search above and press return to search.

Akshay Kumar in Maha Kumbh: सादा कुर्ता पायजामा, माथा टेका, हाथ जोड़े और फिर लगाई संगम में डुबकी, महाकुंभ के मेले पहुंचे खिलाड़ी अक्षय कुमार, देखिए...

Akshay Kumar in Maha Kumbh: सादा कुर्ता पायजामा, माथा टेका, हाथ जोड़े और फिर लगाई संगम में डुबकी, महाकुंभ के मेले पहुंचे खिलाड़ी अक्षय कुमार, देखिए...

Akshay Kumar in Maha Kumbh: सादा कुर्ता पायजामा, माथा टेका, हाथ जोड़े और फिर लगाई संगम में डुबकी, महाकुंभ के मेले पहुंचे खिलाड़ी अक्षय कुमार, देखिए...
X
By Gopal Rao

Akshay Kumar in Maha Kumbh: उत्तर प्रदेश। देश और दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक महाकुंभ 2025 अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस ऐतिहासिक आयोजन में अब तक कई बॉलीवुड हस्तियां भाग ले चुकी हैं, और अब इस ल्सिट में सुपरस्टार अक्षय कुमार का नाम भी जुड़ गया है। सोमवार सुबह अक्षय कुमार प्रयागराज पहुंचे और संगम तट पर गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम में डुबकी लगाई। सफेद कुर्ता-पायजामा पहने अक्षय कुमार ने घाट पर पहुंचकर पहले हाथ जोड़कर माथा टेका और फिर श्रद्धा भाव से स्नान किया।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री चहेते अभिनेताओं में से एक अक्षय कुमार आज सुबह महाकुंभ मेले में पहुंचे। अभिनेता ने सादे और सरल अंदाज में नजर आए। बिना किसी शोबाजी के उन्होंने संगम में स्नान किया। सफेद कुर्ता पायजामा पहना उन्हें संगम में स्नान करते देखा गया। भारी भीड़ के बीच से होते हुए वो घाट पर पहुंचे और लोगों के साथ ही उन्होंने आम लोगों की तरह ही स्नान किया। अक्षय ने हाथ जोड़कर पूजा की। सिर से पांव तक भीगे हुए एक्टर गंगा, यमुना और सरस्वती संगम से बाहर आए। इस दौरान वो अपने चाहने वालों से हाथ मिलाते दिखे। एक्टर के फैंस उनका ये सरल स्वभाव देखकर हैरान हो गए और अब उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

एक्टर की तारीफ करते हुए एक फैन ने लिखा, 'अक्षय इतने बड़े एक्टर बन गए हैं, लेकिन आज भी जमीन से जुड़े हुए हैं।' एक और एक्स यूजर ने लिखा, 'अक्षय बड़े दिल वाले हैं, वो अपने फैंस को निराश नहीं करते।' एक शख्स ने लिखा, 'अक्षय अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं।' इस तरह के कमेंट आ रहे हैं। वहीं कई लोग अक्षय की फिटनेस की भी तारीफ कर रहे हैं। जिस तरह से वो बिना किसी सहारे के नदी में उतरकर स्नान करते हैं, उसकी भी तारीफ हो रही है।

अक्षय कुमार एक साल में कई फिल्में करते हैं। इस साल की शुरुआत उन्होंने 'स्काई फोर्स' से की जो सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसके अलावा वो जल्द ही 'वेलम टू द जंगल', 'हाउसफुल 5', 'भूल बंगला' और 'हेरा फेरी 3' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story