Akshay Kumar Birthday: जन्मदिन के खास मौके पर अक्षय कुमार पहुंचे उज्जैन, माथे पर चंदन, गले में माला लगाए, महाकाल के किए दर्शन, देखें वीडियो...

Akshay Kumar Birthday: जन्मदिन के खास मौके पर अक्षय कुमार पहुंचे उज्जैन, माथे पर चंदन, गले में माला लगाए, महाकाल के किए दर्शन, देखें वीडियो...
X

Akshay Kumar Birthday : उज्जैन। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आज अपना 56वां बर्थडे मना रहे हैं। अक्षय ने अपने करियर की शुरुआत साल 1991 में सौगंध फिल्म से की थी। उसके बाद उन्होंने कई फिल्में की और फिल्म इंडस्ट्री में खुद की पहचान बनाई। आज वो बॉलीवुड के टॉप और दमदार एक्टर के रूप में जाने जाते है। इस बीच खिलाड़ी कुमार ने अपने जन्मदिन पर अपने परिवार और क्रिकेटर शिखर धवन के साथ मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। उनकी तसवीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

दरअसल, अक्षय कुमार अपने जन्मदिन के खास अवसर पर उज्जैन के राजा बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अक्षय महाकाल मंदिर परिसर में नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने महाकाल की पूजा के लिए प्रचलित वेशभूषा को अपनाया हुआ है और वह पूरे जोश के साथ महाकाल की आरती में भाग ले रहे हैं। अक्षय के साथ उनके बेटे आरव भी दिखाई दे रहे हैं।

अक्षय कुमार ने आज सुबह महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर, उनका आशीवार्द लिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अक्षय के अलावा भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन भी भगवान शंकर की पूजा अर्चना करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार के इस लेटेस्ट वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही तमाम लोग अपने फेवरेट एक्टर को जन्मदिन की बधाइयां भी दे रहे हैं। बता दें कि अक्षय की लेटेस्ट फिल्म 'ओह माय गॉड 2' में उन्होंने भगवान शंकर का किरदार अदा किया, जोकि उज्जैन के महाकाल सें संबंधित रहा।

Tags

Next Story