Begin typing your search above and press return to search.

Akshara Singh Ka Bhojpuri Gaana:अक्षरा सिंह का धमाकेदार गाना 'लइकिन के तेवर' हुआ वायरल

Akshara Singh Ka Bhojpuri Gaana: भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का नया गाना 'लइकिन के तेवर' रिलीज होते ही धूम मचा रहा है। गाने के बोल और म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह के स्वैग ने फैंस को दीवाना बना दिया है।

Akshara Singh Ka Bhojpuri Gaana:अक्षरा सिंह का धमाकेदार गाना लइकिन के तेवर हुआ वायरल
X
By Ragib Asim

Akshara Singh Ka Bhojpuri Gaana: भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का नया गाना 'लइकिन के तेवर' रिलीज होते ही धूम मचा रहा है। गाने के बोल और म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह के स्वैग ने फैंस को दीवाना बना दिया है। वीडियो के कॉमेंट सेक्शन में फैंस लगातार यह पूछ रहे हैं कि कहीं यह गाना पवन सिंह के लिए तो नहीं है।

अक्षरा सिंह ने इस गाने के माध्यम से लड़कियों में आत्मविश्वास भरने और उन्हें उनकी शक्तियों से अवगत कराने की कोशिश की है। म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह एक हाथ में पिस्टल और होंठ से सिगार फूंकती नजर आ रही हैं। वह कहती हैं कि वह लड़की बड़ी हाई-फाई हैं और लड़कों को दो टूक शब्दों में समझाती हैं कि सोने का जेवर और लड़की का तेवर महंगा पड़ता है।


गाने की लोकप्रियता

'लइकिन के तेवर' गाने को रिलीज होने के दो दिनों में ही 1 लाख 30 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। इस वीडियो पर लगभग 1000 कॉमेंट्स आ चुके हैं। अधिकांश कॉमेंट्स में अक्षरा की तारीफ हो रही है, लेकिन कुछ लोग इसे पवन सिंह से जोड़कर देख रहे हैं। गौरतलब है कि लंबे समय तक अक्षरा और पवन सिंह के अफेयर के चर्चे रहे हैं।

अपने नए गाने के बारे में बात करते हुए अक्षरा सिंह ने कहा, "यह गाना आज के दौर में लड़कियों के लिए बेहद प्रासंगिक है। यह गाना महिला सशक्तिकरण को भी समर्पित है। मेरे इस गाने के लिरिक्स बेहद खूबसूरत हैं और यह लोगों के मन मस्तिष्क में जगह बनाने में कामयाब होंगे। गाने को रिलीज के बाद जिस तरह से दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है, उससे मैं बहुत खुश हूं।"

गाने के निर्माता और सहयोगी

गाना 'लइकिन के तेवर' को अक्षरा सिंह ने अपने सुरीले स्वर और दमदार अंदाज में प्रस्तुत किया है। इसके बोल यादव राज ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्टर रोशन सिंह हैं। गाने में अक्षरा सिंह के साथ खालिद पठान नजर आ रहे हैं। वीडियो के डायरेक्टर महेश वेंकट हैं।

अक्षरा सिंह का यह नया गाना न केवल उनकी फैंस के बीच लोकप्रिय हो रहा है, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दे रहा है। इस गाने ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अक्षरा सिंह की प्रतिभा और उनके स्वैग का कोई मुकाबला नहीं है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story