Begin typing your search above and press return to search.

Akanksha Dubey suicide Case: मौत से पहले एक्ट्रेस ने होटल के बंद कमरे में कर रही थी ऐसा काम, सामने आया वीडियों...

Akanksha Dubey suicide Case: मौत से पहले एक्ट्रेस ने होटल के बंद कमरे में कर रही थी ऐसा काम, सामने आया वीडियों...
X

आकांक्षा दुबे

By NPG News

Akanksha Dubey suicide Case: मुंबई I भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में आत्महत्या कर ली है। आकांक्षा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का एक उभरता हुआ चेहरा थीं और तेजी से आगे बढ़ रही थीं। हाल ही में उन्होंने पवन सिंह के साथ अपना एक पोस्टर शेयर किया था। आकांक्षा दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं और आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की तस्वीरें या वीडियो शेयर करती रहती थीं।

दरअसल, एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने अपने मौत से कुछ ही घंटे पहले अपना आखिरी इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था जिसमें वह एक सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड करती नजर आ रही हैं। वीडियो में आकांक्षा को एक ऑफ शोल्डर टॉप पहनकर भोजपुरी गाने पर परफॉर्म करते देखा जा सकता है। लोगों के लिए आकांक्षा की मौत की खबर पर यकीन करना मुश्किल है। क्योंकि कुछ ही घंटे पहले उन्होंने हंसते-मुस्कुराते अपना एक वीडियो पोस्ट किया था। आकांक्षा दुबे की मौत की खबर सुनने के बाद लोग उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर आकर उनकी इस आखिरी पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें कि आकांक्षा दुबे वाराणसी के सारनाथ में थीं। यहां के सोमेंद्र होटल से उनकी डेडबॉडी मिली है। एक्ट्रेस का यूं अचानक चले जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि अभी इसे आत्महत्या ही बताया जा रहा है। यहां देखिए वीडियो...

Next Story