Ajmer 92 Teaser: 250 लड़कियों से गैंगरेप, कईयों ने की आत्महत्या, सच्ची घटना पर बनी 'अजमेर 92' का झकझोर देने वाला टीजर रिलीज...देखें वीडियो...

Ajmer 92 Teaser : मुंबई I बॉलीवुड किल्म 72 हुर्रे के बाद एक और विवाद से भरी फिल्म अजमेर 92 का टीजर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर आने के बाद से फिल्म को लेकर विवाद होने लगा था। टीजर में रेप की शिकार हुई लड़कियों की आत्महत्या को दिखाया गया है जिससे शहर में दहशत का माहौल है। फिल्म की कहानी इस घटना के इर्द गिर्द घूमती है कि कुछ परेशान लड़कियों को पावरफुल लोग ब्लैकमेल करते हैं। नाबालिग लड़कियों पर हुए अत्याचार के बाद परिवार को पीड़ा और शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। मेकर्स का कहना है कि फिल्म महिला सशक्तिकरण के आंदोलन को मजबूत करने पर केंद्रित है।
दरअसल, इस वीडियो टीजर की शुरुआत में एक लड़की फोन उठाती है। अगले सीन में एक अन्य लड़की से फोन पर एक शख्स कहता है कि 'अखबार तो पड़ती होगी? उसमें फोटो छपी है तुम्हारी।' टीजर में आगे लड़कियों से रेप और सुसाइड के सीन हैं। एक दूसरी लड़की अपनी मां से कहती है कि उसका रेप हुआ है। पुलिस अफसर नेता को बताता है कि 250 लड़कियों और उनके परिवार वालों के दर्द और इज्जत का सवाल है। नेता इस बात पर आशंका जताता है कि शहर में जिस तरह से यह मुद्दा उठा है कहीं हिंदू मुसलमान दंगे ना हो जाए। टीजर में सिस्टम पर भी सवाल उठाए गए हैं। एक शख्स कहता है कि 'आज लड़कियों की जान और इज्जत से बढ़कर हिंदू मुस्लिम दंगे हो गए हैं।' देखिए ये जबरदस्त टीजर...
RELIANCE ENTERTAINMENT PRESENTS ‘AJMER 92’… TEASER OUT NOW… A #RelianceEntertainment presentation, #Ajmer92 will release in *cinemas* on 21 July 2023… Stars #KaranVerma, #SumitSingh, #BrijendraKala, #ZarinaWahab, #SayajiShinde and #ManojJoshi.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 13, 2023
Teaser 🔗:… pic.twitter.com/S5jBMhjwTS
कब रिलीज होगी फिल्म:- 'अजमेर 92' में करण वर्मा, सुमित सिंह और राजेश शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म को उमेश कुमार तिवारी ने प्रोड्यूस किया है। इसे रिलायंस एंटरटेनमेंट, यू एंड के फिल्म्स एंटरटेनमेंट, सुमित मोशन पिक्चर्स और लिटिल क्रू पिक्चर्स प्रोडक्शन ने प्रस्तुत किया है। फिल्म 21 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह हैं।