अजय देवगन की लाडली ने पार्टी में मचाया धमाल, दिखा बोल्ड लुक... ब्रालेट टॉप में दिया स्टनिंग पोज... देखें

मुबंई 20 मई 2022 I बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल की बेटी न्यासा भले ही फिल्मों में अभी तक प्रवेश नहीं की हैं. उन्होंने अभी तक बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन वह सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं. न्यासा अपनी ग्लैंमरस अदाओं से अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती है. उनकी फोटोज आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. स्टारकिड को पार्टी करना काफी पसंद है और ये बात उनकी लेटेस्ट तसवीरें देखकर आर खुद समझ जाएंगे. हाल ही में न्यासा अपने दोस्तों संग लदंन में पार्टी करती दिखाई दी.
हाल ही में, न्यासा देवगन को लंदन में कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए देखा गया. पार्टी की तस्वीरें और वीडियो न्यासा के दोस्त ओरहान अवतरमणि ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया. फोटो में, न्यासा किसी डीवा से कम नहीं लग रही हैं. स्टारकिड ने एक व्हाइट कलर का क्रॉप टॉप पहना था, जिसके साथ ही उन्होंने ग्रीन कलर का शॉर्ट्स डाल रखा था. उन्होंने अपने बालों को मिडिल पार्टिंग के साथ खुला छोड़ा था. वहीं लाइट और सटल मेकअप में अदाकारा काफी ग्लैंमरस लग रही थी.
न्यासा देवगन ने बीते दिनो लैक्मे फैशन वीक में शिरकत की और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर ड्रेस पहना. न्यासा की तस्वीर साझा करते हुए, मनीष मल्होत्राने लिखा, "@nysadevgan Gorgeousssssss द न्यू-एज ऑर्डर #Diffuse Tribe के साथ जुड़ता है." न्यासा वर्तमान में स्विट्जरलैंड में ग्लियोन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में अंतरराष्ट्रीय हॉस्पिटैलिटी की पढ़ाई कर रही हैं. न्यासा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर अजय देवगन ने एक इंटरव्यू में कहा था, "मुझे नहीं पता कि वह इस लाइन में आती है या नहीं क्योंकि इस वक्त तक उसने फिल्म में कोई इंटरेस्ट नहीं दिखाया है. बच्चों के साथ कभी भी कुछ भी बदल सकता है. इसलिए, मुझे नहीं पता, वह विदेश में है और अभी पढ़ रही है. इस साल अप्रैल में न्यासा ने अपना 19वां जन्मदिन मनाया. बेटी के खास दिन पर, अजय और काजोल ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी बेटी के लिए इमोशनल नोट शेयर किया. अजय और काजोल ने 1999 में शादी की. 2003 में, जोड़े ने अपनी बेटी न्यासा देवगन का स्वागत किया और 2010 में, उन्होंने अपने बेटे युग का स्वागत किया.
Tags
- अजय देवगन
- न्यासा देवगन
- अजय देवगन की लाडली न्यासा लंदन पार्टी
- अजय देवगन और काजोल
- न्यासा देवगन ने दिखा बोल्ड लुक
- न्यासा देवगन लंदन में दोस्तों संग पार्टी
- Ajay Devgan
- Nyasa Devgan
- Ajay Devgan's beloved Nyasa London party
- Ajay Devgan and Kajol
- Nyasa Devgan showed a bold look
- Nyasa Devgan party with friends in London
-
Home
-
Menu
