Begin typing your search above and press return to search.

Bholaa On OTT: अजय देवगन की भोला OTT पर रिलीज हुई, इस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे फिल्म

Bholaa On OTT: अजय देवगन के निर्देशन में बनी और उन्हीं के जरिए अभिनीत 'भोला' ने 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। अब 'भोला' ने OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे दी है।

Bholaa On OTT: अजय देवगन की भोला OTT पर रिलीज हुई, इस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे फिल्म
X
By Ragib Asim

Bholaa On OTT: अजय देवगन के निर्देशन में बनी और उन्हीं के जरिए अभिनीत 'भोला' ने 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। अब 'भोला' ने OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे दी है। इसका प्रीमियर आज (25 मई) अमेजन प्राइम वीडियो पर हो गया है। ऐसे में अगर आपने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है तो अब आप 'भोला' को घर बैठे आराम से देख सकते हैं।

अजय देवगन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म भोला ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी खूब कमाई की थी। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों पर उमड़ पडे़ थे। भोला तमिल फिल्म कैथी का ऑफिशियल हिंदी रीमेक थी। अब इस फिल्म को सिनेमाघर पर ना देख पाने वालों के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल अजय की यह फिल्म सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब यह OTT पर धूम मचाने के लिए आ गई है।

अजय देवगन की भोला अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। इसे दर्शका ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। अजय के साथ इस फिल्म में तब्बू, विनीत कुमार, दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा, मकरंद देशपांडे, गजराज राव और अमला पॉल जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 82.04 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी।

अजय देवगन की फिल्म की भोला की कहानी एक पिता और बेटी की कहानी है। अजय भोला के किरदार में बेटी से मिलने के किसी भी हद तक जा सकता है। इसी बीच वह जेल से बाहर आता है और बेटी से मिलने जाता है। अजय इस फिल्म में एक्टर के साथ साथ डायरेक्टर भी हैं। इसमें हीरो अजय हैं लेकिन एक्टिंग के लिहाज से हर कैरेक्टर को भरपूर मात्रा में स्पेस मिली है। इसे आप एक एक्शन फिल्म की तरह देखेंगे तो निराशन नहीं होंगे। एक्शन लवर को इसे जरूर देखनी चाहिए।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story