अजय देवगन का सनसनीखेज खुलासा, करण जौहर थे उनके सबसे बड़े 'दुश्मन'...

X
By - Sandeep Kumar |18 Dec 2023 5:10 PM IST
मुंबई। बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने खुलासा किया कि पहले फिल्म निर्माता करण जौहर उनके 'दुश्मन' थे।
अजय 'कॉफी विद करण' में रोहित शेट्टी के साथ नजर आएंगे। शो के एक प्रोमो में रैपिड फायर की इसका खुलासा किया गया। क्लिप में करण ने अजय से पूछा कि अगर घर पर काजोल आपसे बात नहीं कर रही हो तो उसकी वजह क्या होगी?
इसके जवाब में अजय ने कहा कि वो उस दिन का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद करण ने अजय से पूछा कि क्या आपका इंडस्ट्री में कोई दुश्मन है?
तो अजय ने कहा- 'एक जमाने में आप थे।'' जवाब सुनकर करण अपना गला पकड़ते नजर आते हैं और कहते हैं, ''मुझे बहुत बड़ा झटका लगा।''
बता दें, अक्टूबर 2016 में जब 'शिवाय' और 'ऐ दिल है मुश्किल' की टक्कर हुई तो अजय और करण के बीच अनबन हो गई थी।
Next Story
-
Home
-
Menu
