ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन का क्रिसमस विडियो होआ वायरल, क्यूट अंदाज में दिया ये मैसेज

मुंबई 8 जनवरी 2022 I बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और एक्टर अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आराध्या बच्चन क्रिसमस कैरोल गाती हुई दिख रही हैं। उन्होंने रेड फ्रॉक पहन रखा है और वह बेहद क्यूट लग रही हैं। इस अनसीन वीडियो में आराध्या बच्चन डांस करते हुए और गाते हुए बहुत प्यारी लग रही हैं। उन्होंने लाल रंग के फ्रॉक के साथ ही सांता टोपी भी पहन रखी है। यह वीडियो पिछले साल क्रिसमस का है। क्रिसमस कैरोल गाते हुए आराध्या बच्चन के हाव-भाव कमाल के हैं। वह डांस भी कर रही हैं और उनके पीछे क्रिसमस ट्री भी दिख रहा है। वीडियो में अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन ड्रम बजाते हुए भी दिख रही हैं। उनके इस वीडियो पर यूजर्स जमकर टिप्पणियां कर रहे हैं।
आराध्या के इस वीडियो को बॉलीप्लेक्स नाम के यूट्यूब पर शेयर किया गया है। वीडियो में आराध्या लाल कलर की ड्रेस में बेहद क्यूट नजर आ रही हैं। वहीं उन्होंने क्रिसमस के रंग में रंगने के लिए सांता क्लॉज कैप भी लगाई हुई है। इस वीडियो में आराध्या एक खूबसूरत मैसेज देती हैं और फिर इसके बाद क्रिसमस कैरोल गाते दिखती हैं। वहीं आराध्या डांस करते और ड्रम बजाते भी दिख रही हैं। वीडियो में आराध्या कह रही हैं, 'यह मौसम भले ही खुश होने का है, यह बिना किसी अपेक्षा के देने, या बदले में कुछ भी प्राप्त करने या यहां तक कि धन्यवाद देने के बारे में सोचने का भी समय है। क्रिसमस की भावना पूरे साल एक सीक्रेट सांता होने में है। क्या हम क्रिसमस न होने पर भी एक गुप्त सैंटा बन सकते हैं? इसके बारे में सोचो।' बता दें कि इस वीडियो को 30 दिसंबर को शेयर किया गया था। वहीं ये आराध्या के स्कूल का वीडियो लग रहा है क्योंकि आराध्या वीडियो अपनी क्लास का जिक्र करती नजर आ रही हैं। बता दें कि इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं। कुछ फैन्स जहां आराध्या के लुक्स की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उनके मैसेज की। वहीं कुछ फैन्स का ये भी कहना है कि आराध्या एक अच्छी एक्ट्रेस बनेंगी और उनकी आवाज मां ऐश्वर्या जैसी ही है।
