ऐश्वर्या राय दूसरी बार हुई प्रेग्नेंट!... एक्ट्रेस का एयरपोर्ट लुक, लोग ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स... जानें

मुबंई 23 मई 2022 I बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले लंबे समय से कान्स का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं हाल ही में 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर एक बार फिर एक्ट्रेस ने जमकर अपने हुस्न का जलवा बिखेरा। सोशल मीडिया पर उनका लुक खूब चर्चा रहा।
दरअसल, इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है जो आग की तरह इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक बच्चन और अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलती हुईं नजर आ रही हैं। इस दौरान वह बार बार खुद को कवर करती हुईं दिखाई दी। ऐसे में फैंस उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल पूछते दिखे. कई फैन पेजों पर ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीरें शेयर की गईं और इनमें से कई के कमेंट सेक्शन में लोगों ने ऐश्वर्या राय के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने को लेकर सवाल किए। ऐश्वर्या एक कलरफुल श्रग पहने थीं जिससे वह बार-बार खुद को कवर कर रही थीं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- क्या वह प्रेग्नेंट हैं? इसी तरह एक अन्य शख्स ने भी कमेंट सेक्शन में पूछा- ओह माय गॉड क्या वह दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं? बता दें कि ऐश्वर्या राय ने काफी हेवी कपड़ों से खुद को कवर कर रखा था जबकि भारत में गरमी इस वक्त काफी ज्यादा है। हालांकि ऐश्वर्या राय की प्रेग्नेंसी के बारे में अभी कोई आधिकारिक खबर नहीं आई है, और सब कुछ सिर्फ कयास भर ही है।
Tags
- ऐश्वर्या राय
- ऐश्वर्या राय दूसरी बार हुई प्रेग्नेंट
- प्रेग्नेंट हुई ऐश्वर्या राय
- ऐश्वर्या राय की एयरपोर्ट लुक
- ऐश्वर्या राय दूसरी बार बनेगी मां
- ऐश्वर्या राय प्रेग्नेंट
- aishwarya rai
- aishwarya rai pregnant for the second time
- aishwarya rai pregnant
- aishwarya rai airport look
- aishwarya rai will become a mother for the second time
-
Home
-
Menu
